सीडब्ल्यूसी फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे बेन स्टोक्स, पीसीए ने ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना

Published : Oct 03, 2019, 11:42 AM IST
सीडब्ल्यूसी फाइनल में 'मैन ऑफ द मैच' रहे थे बेन स्टोक्स, पीसीए ने ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना

सार

इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स को प्रोफ़ेशनल क्रिकेटर एसोसिएशन (पीसीए) के पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।

लंदन(London). इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स को प्रोफ़ेशनल क्रिकेटर एसोसिएशन (पीसीए) के पुरस्कारों में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।

स्टोक्स ने इंग्लैंड की 50 ओवर विश्व कप खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी, जिसमें वह जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाईनल में ‘मैन आफ द मैच’ रहे थे। अठाईस साल के इस खिलाड़ी ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट में 135 रन की नाबाद पारी से अपनी टीम को जीत दिलायी थी।

डरहम के स्ट्रोक्स ने बुधवार को सिमोन हार्मर, रेयान हिगिन्स और डॉम सिबले को पछाड़कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया। पीसीए ने कुछ दिन पहले नॉमिनीज की लिस्ट जारी की थी। 

स्टोक्स ने कहा, ‘‘इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं खुश हूं कि खिलाड़ी सोचते हैं कि मैं इस साल के प्रदर्शन के आधार पर पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने लायक हूं। ’’

टॉम बैंटन को सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी और सोफी एक्सेलस्टोन को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया
समरसेट के टॉम बैंटन को पीसीए का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी जबकि इंग्लैंड की गेंदबाज सोफी एक्सेलस्टोन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। अन्य विजेताओं में क्रिस वोक्स को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और स्टुअर्ट ब्राड को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday Match, IND vs WI 3rd ODI Result: कल का मैच कौन जीता? KL राहुल का शतक, विंडीज का रिकॉर्ड चेज
IND vs WI 3rd ODI Result: 352 रन बनाकर भी हारा भारत, शाई होप के नाबाद 162 रनों से विंडीज का रिकॉर्ड चेज