कप्तान होने के बावजूद इकोनॉमी क्लास में टीवी क्रू के साथ सफर करते थे धोनी, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

Published : Apr 08, 2020, 10:55 AM ISTUpdated : Apr 08, 2020, 10:56 AM IST
कप्तान होने के बावजूद इकोनॉमी क्लास में टीवी क्रू के साथ सफर करते थे धोनी, सुनील गावस्कर ने किया खुलासा

सार

 धोनी कप्तान होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की बजाय इकोनॉमी क्लास में टीवी क्रू के साथ सफर करते थे। 


नई दिल्ली. टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की सादगी के किस्से मशहूर हैं। फैंस के साथ उनका बर्ताव हो या मैदान के बाहर का जीवन हो। धोनी अपने चाहने वालों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक साधारण से परिवार में जन्म लेने के बाद उन्होंने दुनिया के सबसे सफल कप्तान होने का गौरव भी प्राप्त किया। कई बड़े कीर्तिमान रचे, पर उनके अंदर की सादगी हमेशा ही बरकरार रही। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी उनकी इस शादगी के दीवाने हैं। गावस्कर ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार में अपने कॉलम में लिखकर बताया कि धोनी कप्तान होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने की बजाय इकोनॉमी क्लास में टीवी क्रू के साथ सफर करते थे। 

गावस्कर ने बताया कि भारतीय टीम देश के अंदर खेले जाने वाले इंटरनेशनल मैचों के लिए भी एक खास प्लेन से सफर करती है। इसमें सीमित संख्या में ही बिजनेस क्लास की सीटें होती हैं, जो कप्तान कोच के साथ साथ अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए रिजर्व होती हैं। प्लेन की इकोनॉमी क्लास में बाकी खिलाड़ी और टीवी क्रू सफर करते हैं। टीवी क्रू खिलाड़ियों के साथ ही ट्रवल करते हैं क्योंकि मैच से पहले उन्हें केबल और कैमरे सहित बाकी चीजों की सेटिंग करनी होती है। इस दौरान धोनी अक्सर अपनी बिजनेस क्लास की सीट छोड़कर टीवी क्रू के साथ बैठ जाते थे। 

कप्तान होने के बावजूद बिजनेस क्लास छोड़ देते थे धोनी 

धोनी उस समय भारत के सबसे अहम खिलाड़ी थे पर वो बिजनेस क्लास की सीट छोड़ देते थे। आमतौर पर खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाते हैं। धोनी की सादगी का यह कोई पहला किस्सा नहीं है। मैदान के बाहर कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जो धोनी की सादगी को बयां करती हैं। उन्होंने अपनी शादी भी बहुत ही साधारण तरीके से की थी। यहां तक की बहुत से लोगों को उनकी शादी के काफी दिनों बाद इस बारे में पता चला था। 

PREV

Recommended Stories

IPL हो या टेस्ट, 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?
IND vs SA, T20I: हार्दिक-शुभमन की वापसी तय, साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11