फौजी से कन्हैया बने माही, जन्माष्टमी के मौके पर 7 सेकेंड के वीडियो में दिखा अलग अंदाज

Published : Aug 24, 2019, 10:36 AM ISTUpdated : Aug 24, 2019, 11:02 AM IST
फौजी से कन्हैया बने माही, जन्माष्टमी के मौके पर 7 सेकेंड के वीडियो में दिखा अलग अंदाज

सार

देशभर में दो दिन से श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार भी देखेने का मिला। धोनी जन्माष्टमी पर बांसुरी बजाते हुए नजर आए।

रांची. देशभर में दो दिन से श्रीकृष्ण का जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया अवतार भी देखेने का मिला। धोनी जन्माष्टमी पर बांसुरी बजाते हुए नजर आए। 

वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा शेयर

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है।  धोनी इस वीडियो में बिल्कुल किसी प्रोफेशनल बांसुरी वादक की तरह बंसी बजा रहे हैं। इस दौरान धोनी ने अपने आंख पर काला चश्मा और टीम इंडिया की केजुअल जर्सी पहनी हुई है। 7 सेकेंड के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। इस बार जन्माष्टमी का त्यौहार दो दिन मनाया जा रहा है। 

सेना की ट्रेनिंग से लौटे हैं

धोनी हाल ही में सेना की ट्रेनिंग से होकर लौटे हैं। धोनी 106 टीए बटालियन के मानद कर्नल साल 2011 में सम्मानित किये गए थे। वर्ल्डकप से लौटने के बाद उन्होंने पिछले दिनों कश्मीर में ड्यूटी करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सेना ने उन्हें इसकी अनुमति दी थी। वे 15 अगस्त तक सेना के साथ रहेंगे।  उनकी पोस्टिंग अवंतीपोरा में हुई है। जिस कमरे में माही रह रहे हैं, उसमें दस फुट का एक बेड भी लगा है। वह अपना पर्सनल काम खुद कर रहे हैं। साथ ही सेना के अधिकारियों को अपने कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं।  

PREV

Recommended Stories

RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!