बेटी जीवा को लेकर धोनी ने फार्म हाउस में ऐसे घुमाई बाइक, वायरल हो रहा वीडियो

Published : Apr 27, 2020, 09:39 PM IST
बेटी जीवा को लेकर धोनी ने फार्म हाउस में ऐसे घुमाई बाइक, वायरल हो रहा वीडियो

सार

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा संग बाइक की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लॉकडाउन के दौरान अपने रांची स्थित फार्म हाउस पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा संग बाइक की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो अब एक लाखों लोग देख चुके हैं। .

लॉकडाउन के दौरान टीम इण्डिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ बेहतरीन समय बिता रहे हैं। धोनी की वाइफ साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें माही अपनी बेटी जीवा को बाइक पर फ़ार्म हाउस की सैर करा रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में दिल का इमोजी लगाया है। वीडियो में धोनी के फॉर्म हाउस का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल रहा है। 

लग्जरी कारों व सुपरबाइक्स के शौकीन हैं धोनी 
दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी लग्जरी कारों के बेहद शौक़ीन हैं। उनके फार्म हाउस पर एक से बढ़कर एक लग्जरी कारों का कलेक्शन है। यही धोनी सुपर बाइक्स चलाने के भी शौक़ीन हैं। कई बाइकें और कार उनके फॉर्म हाउस स्थित गैरेज में मौजूद हैं। 

कोरोना वायरस ने धोनी की क्रिकेट में वापसी की उम्मीदों पर फेरा पानी 
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था, जिसमें उनके रन आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें टूट गई थीं। आईपीएल के जरिए क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का आयोजन ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी की उम्मीदें लगाए उनके फैंस में मायूसी है। 
 

PREV

Recommended Stories

IND vs WI Live: फ्री मैच लिंक पर क्लिक से पहले सावधान! 1 गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें सेफ तरीका
IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: JioHotstar पर नहीं चल रहा मैच? जियो यूजर्स 2 मिनट में ऐसे चालू करें