तो क्रिकेट नहीं TV पर सैनिकों को समर्पित ये नया काम करने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

Published : Dec 09, 2019, 03:15 PM ISTUpdated : Dec 09, 2019, 03:59 PM IST
तो क्रिकेट नहीं TV पर सैनिकों को समर्पित ये नया काम करने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

सार

जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते वक्त वर्ल्ड सेमी फाइनल में मार्टिन गप्टिल से रन-आउट होने के बाद, महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। धोनी अपना वक्त पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा के साथ बिता रहें है। 

मुंबई: जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते वक्त वर्ल्ड सेमी फाइनल में मार्टिन गप्टिल से रन-आउट होने के बाद, महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। वो अपना वक्त पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा के साथ बिता रहें है। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान अब लगभग पांच महीने से मैदान से दूर हैं और उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

सैन्य अधिकारियों की व्यक्तिगत कहानियों

इसी बीच एक करीबी सूत्र के मुताबिक स्टार प्लस में महेंद्र सिंह धोनी का एक शो आने वाला है। यह सैन्य अधिकारियों की व्यक्तिगत कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती एक सीरीज है। ये सीरीज उन सैन्य अधिकारियों पर है जो अशोक चक्र और परमवीर चक्र जैसे शीर्ष सम्मान से सम्मानित हैं। धोनी उन लोगों की ज़िंदगी के बारे में जानते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की है और ऐसा करते समय उन लोगों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। धोनी अपने शो के माध्यम से उन्हें वो प्रसिद्धि दिलवाना चाहते हैं, जिसके ये सैनिक हकदार हैं।

शो के स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

फिलहाल इस शो की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, और सब कुछ तय हिसाब से हुआ तो इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि धोनी इस सीरियल में किस तरह से कंट्रीब्यूट करेंगे क्या वो इस फिल्म में प्रोड्यूसर होंगे या डायरेक्टर या फिर वो इसमें एक्ट भी करेंगे।

साथ ही ये जानने के लिए भी हमें इंतज़ार करना होगा कि क्या ये दूरदर्शन पर आने वाले धारावाहिक 'परमवीर चक्र' या 'बॉर्डर' जैसा रियल घटनाओं का नाट्य रूपांतर होगा, या फिर इसका फॉर्मेट किसी टॉक शो या किसी डॉक्यूमेंट्री की तरह होगा।

हालांकि धोनी के खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी खोलने की बात भी काफी लंबे समय से की जा रही है लेकिन ये सारी बातें कयासों तक ही सीमित है। जो बात अभी के लिए निश्चित है, वो ये कि- धोनी स्टार प्लस के लिए एक सीरियल बना रहे हैं और ये सीरियल भारत के जवानों को समर्पित होगा।

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

Kuldeep-Vanshika Reception: कुलदीप से रूठी-रूठी नजर आईं वंशिका, वायरल हुई रिसेप्शन की PHOTO
Kuldeep Yadav Reception: कुलदीप ने सीएम योगी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, Watch Video