बॉलीवुड में कमाया नाम फिर IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, अब इस खिलाड़ी की बॉलिंग पर लग सकता है बैन

Published : Dec 25, 2019, 03:50 PM IST
बॉलीवुड में कमाया नाम फिर IPL में मुंबई इंडियंस ने खरीदा, अब इस खिलाड़ी की बॉलिंग पर लग सकता है बैन

सार

दिग्विजय देशमुख के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोशिसन के सेक्रेटरी रियाज बागवान ने बताया कि MRF पेस फाउंडेशन में उनके एक्शन की जांच की जाएगी।

मुंबई. IPL में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने के बाद दिग्विजय देशमुख चर्चा में आए थे। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने बहुत ही कम समय पर नई उचाइयों को हासिल किया। बॉलीवुड फिल्म काय पो चे में काम करने के बाद दिग्विजय सभी की नजरों में आए थे। इसके बाद उन्होंने घरेलू स्तर पर शानदार खेल दिखाया और इसी साल IPL ऑक्शन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। इस घटना के बाद ही उन्हें रणजी ट्राफी में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला था। अब दिग्विजय देशमुख के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोशिसन के सेक्रेटरी रियाज बागवान ने बताया कि MRF पेस फाउंडेशन में उनके एक्शन की जांच की जाएगी। फिलहाल उन्हें गेंदबाजी करने से नहीं रोका गया है। 

21 साल के दिग्विजय देशमुख ने शैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैच खेलकर 9 विकेट निकाले थे। रणजी ट्राफी के अपने पहले मैच में भी दिग्विजय ने कुल 6 विकेट चटकाए थे और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

MCA सेक्रेटरी रियाज बागवान के कहा कि दिग्विजय ने हाल ही में शानदार खेल दिखाया है। IPL में भी मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। इस वजह से टीम मैनेटमेंट और मुंबई क्रिकेट एसोशिएसन उनका आत्मविश्वास नहीं कम करना चाह रहा है। दिग्विजय को गेंदबाजी करने की छूट दी गई है पर वो अब मुंबई टीम का हिस्सा नहीं हैं। दिग्विजय देशमुख अब MRF पेस फाउंडेशन में अपने एक्शन की जांच कराएंगे। यहां से क्लीन चिट मिलने के बाद ही दिग्विजय आगे के मैचों में हिस्सा ले पाएंगे। 
 

PREV

Recommended Stories

England W vs South Africa W: कौन जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल?
Happy Birthday Harbhajan Singh: टर्बनेटर की जिंदगी से जुड़े 10 अनसुने फैक्ट्स