IPL 2022 Retention: हार्दिक पांड्या का पत्ता कटना लगभग तय, श्रेयस अय्यर छोड़ सकते हैं दिल्ली

आईपीएल (IPL) की आठों फ्रेंचाइजियों को रिटेन खिलाड़ियों की सूची मंगलवार तक बीसीसीआई (BCCI) को सौंपनी है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 30, 2021 7:19 AM IST / Updated: Nov 30 2021, 06:29 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समयसीमा मंगलवार को समाप्त हो रही है। इस बार लगभग सभी फ्रेंचाइजी कुछ कड़े फैसले लेने के मूड में नजर आ रहे हैं। कई फ्रेंचाइजी ने अपने-अपने दल के शीर्ष खिलाड़ियों को बरकरार नहीं रखने का निर्णय लिया है। वहीं ऐसी फ्रेंचाइजी बेहद कम हैं जिन्होंने अपने पुराने खिलाड़ियों को ही रिटेन करने का मानस बनाया है। आइये आपको बताते हैं आईपीएल की भी फ्रेंचाइजी इस बार किन-किन खिलाड़ियों को अपने साथ रख सकती हैं।  

केएल राहुल (KL Rahul) और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी को अलविदा करकर ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं। एक ओर राहुल जहां टीम के प्रदर्शन से परेशान हैं तो वहीं अय्यर कप्तानी नहीं मिलने से खफा बताए जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस फेंचाइजी इस बार हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में नहीं चुना गया था।  

Latest Videos

1. चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings): 

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल की सबसे स्थायित्व वाली टीम माना जाता है। इस फ्रेंचाइजी के लिए कई खिलाड़ी सालों खेल रहे हैं। यही इसकी ताकत भी है लेकिन इस बार इसके दल में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। चार बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चैंपियन सुपर किंग्स में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को रिटेन किया जाना तय माना जा रहा है। वहीं आईपीएल सीजन 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को भी दल में बरकरार रखा जा सकता है। विदेशी खिलाड़ियों में मोईन अली और फाफ डुप्लेसिस में किसी एक को बरकरार रखा जाएगा। 

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): 

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे बड़ी खबर यही है कि हार्दिक पांड्या का पत्ता काटा जा सकता है। लंबे समय से वे फॉर्म से जूझ रहे हैं और पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद खराब भी रहा था। उनका गेंदबाजी नहीं कर पाना टीम के लिए परेशानी पैदा कर रहा है। 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई टीम कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और कीरोन पोलार्ड को रिटेन कर सकती है। चुनौती चौथे खिलाड़ी के नाम पर विचार करने की होगी। सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन में से किसी एक को रिटेन किया जाएगा। 

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders): 

कोलकाता नाइट राइडर्स की रणनीति अन्य टीमों के मुकाबले आसान और स्पष्ट नजर आ रही है। अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के मालिकाना हक वाली केकेआर फ्रेंचाइजी आंद्रे रसैल, सुनील नरेन औ वरुण चक्रवर्ती को रिटेन कर सकती है। इसके अलावा आईपीएल 2021 में धूम मचाने वाले और हाल ही में टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर को भी रिटेन किए जाने की पूरी-पूरी संभावना है। आईपीएल 2021 में केकेआर ने फाइनल खेला था जिसमें उसे सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

4. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals): 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ा झटका इसी बात को लेकर हो सकता है कि उसका प्रमुख खिलाड़ी उसे छोड़कर जाने का मानस बना चुका है। श्रेयस अय्यर कप्तानी छीने जाने से नाराज हैं और वे टीम को छोड़ने का मन लगभग बना चुके हैं। अय्यर के चोटिल होने के बाद उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन जब अय्यर फिट होकर वापस टीम में लौटे तो उन्हें कप्तान नहीं मिली। वे इसी बात से नाराज बताए जा रहे हैं। वैसे दिल्ली कैपिटल्स इस बात कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant), अक्षर पटेल (Axar Patel), पृथ्वी शॉ को रिटेन कर सकती है। चौथे खिलाड़ी के रूप में अश्विन और कगिसो रबाडा में से किसी एक को चुना जा सकता है।  

5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore): 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए दोहरी चुनौती होने वाली है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पहले ही कप्तानी छोड़ने का निर्णय कर चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी को टीम के लिए एक योग्य कप्तान तलाशना होगा। एबी डिविलियर्स संन्यास की घोषणा कर चुके हैं इससे भी टीम को नुकसान हुआ है। वैसे इस बार टीम विराट कोहली के अलावा स्पिनर युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया जाना लगभग तय है। चौथे नंबर के लिए हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज में से किसी एक को चुनना मुश्किल चुनौती होगी। 

6. सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad): 

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2021 में विवादों में रही थी। टीम के सीनियर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर () ने फ्रेंचाइजी पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था। पहले वॉर्नर को कप्तानी से हटाया गया और फिर उन्हें एकादश में भी शामिल नहीं किया गया। ये बात इस खिलाड़ी को चुभ गई। हालांकि वॉर्नर ने अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2021 में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता। इस बार फ्रेंचाइजी कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson), राशिद खान (Rashid Khan), भुवनेश्वर कुमार और टी. नटराजन को रिटेन कर सकती है। 

7. पंजाब किंग्स (Punjab Kings): 

पंजाब किंग्स के लिए इस बार चुनौतियां काफी कठिन रहने वाली हैं। फ्रेंचाइजी ने अभी तक किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने के बारे में स्पष्ट निर्देश नहीं दिए हैं। पिछले सीजन में टीम के कप्तान रहे केएल राहुल (KL Rahul) का फ्रेंचाइजी से नाता तोड़ने का मन बना चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। आईपीएल की नई टीम लखनऊ राहुल से लगातार संपर्क में है, उन्हें मोटी कीमत पर दल में शामिल किया जा सकता है और कप्तानी भी सौंपी जा सकती है। वैसे टीम के पास मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल और निकोलस पूरन जैसे विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं लेकिन अभी तक ये तय नहीं है कि इन्हें रिटेन किया जाएगा या नहीं। 

8. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne) की कप्तानी में आईपीएल का पहला सीजन जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम में कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं की। पिछले सीजन में कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) के साथ फ्रेंचाइजी का विवाद चर्चा का विषय रहा था। हालांकि बाद में आपसी सहमति से दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी। फ्रेंचाइजी द्वारा संजू सैमसन के अलावा इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर को रिटेन किया जाना लगभग तय माना जा रहा है। जोफ्रा आर्चर को लेकर स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वे लगातार फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। 

क्या कहता है बीसीसीआई का नियम: 

आईपीएल की मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेन में 3 से अधिक भारतीय नहीं हो सकते और 2 से अधिक विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते। 

यह भी पढ़ें: 

IND vs NZ: अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले अश्विन को भज्जी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

केविन पीटरसन ने की भारत की प्रशंसा, प्रधानमंत्री को कहा- Thank You Narendra Modi

IND vs NZ 1st Test: तस्वीरों में देखिए भारत-न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट मैच के खास पल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma