फैन ने पूछा सवाल-क्या RCB में जा रहे हैं बुमराह, रोहित के GIF ने दिया शानदार जवाब

Published : Oct 26, 2019, 07:17 PM ISTUpdated : Oct 26, 2019, 07:19 PM IST
फैन ने पूछा सवाल-क्या RCB में जा रहे हैं बुमराह, रोहित के GIF ने दिया शानदार जवाब

सार

एक फैन ने तो हद पार करते हुए पूछा कि क्या बुमराह कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जाने की तैयारी कर रहे हैं ?  

मुंबई. आईपीएल फ्रेंचाइजी मुम्बई इंडियंस ने हाल ही में अपनी टीम के स्टार खिलाड़ियों के साथ एक प्री दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में टीम के सभी दिग्गज खिलाड़ी और कोच भी मौजूद थे। टीम के कप्तान रोहित शर्मा, कोच महेला जयवर्धने, जहीर खान, पंड्या ब्रदर्स और युवराज सिंह इस पार्टी का हिस्सा बने थे। इस दौरान कई खिलाड़ी अपनी पत्नियों के साथ पार्टी में पहुंचे थे, पर सचिन तेंदुलकर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमाराह इस समारोह का हिस्सा नहीं थे। 

ट्विटर पर शेयर हुई थी तस्वीरें 
पार्टी की फोटोस मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर हुई थी, जल्द ही वायरल हो गई थी। इसके बाद फैंस ने सचिन और बुमराह की गैरमौजूदगी को नोटिस कर लिया और इस बात को लेकर सवाल करने लगे। एक फैन ने तो हद पार करते हुए पूछा कि क्या बुमराह कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जाने की तैयारी कर रहे हैं ?

MI ट्विटर हैंडल से मिला शानदार जवाब    
मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से इस फैन को शानदार जवाब मिला। ट्विटर हैंडल पर आए रिप्लाई में टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक GIF था, जिसमें रोहित कह रहे थे "STAY CALM" यानि धैर्य रखिए। आपको बता दें कि बुमराह फिलहाल अपनी पीठ की चोट से रिकवर कर रहे हैं और हालांकि उन्हे सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी और वो जल्द ही फिट होकर टीम को अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। बुमराह इसी चोट की वजह से हाल ही में हुई अफ्रीका सीरीज का हिस्सा नहीं थे।     

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 23th April 2026: CSK vs MI कल का मैच कौन जीता? IPL 33वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच