काले बाल सफेद दाढ़ी देखकर फैंस बोले- शेर अब बूढ़ा हो रहा है, धोनी की मां ने दिया ऐसा जवाब

Published : May 11, 2020, 06:37 PM ISTUpdated : May 12, 2020, 12:00 PM IST
काले बाल सफेद दाढ़ी देखकर फैंस बोले- शेर अब बूढ़ा हो रहा है, धोनी की मां ने दिया ऐसा जवाब

सार

कुछ पहले एमएस की लाडली जीवा के साथ धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया था। वीडियो में धोनी, जीवा के साथ थ्रो बॉल खेलते हुए दिखे थे।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इसमें माही बढ़ी हुई और सफेद दाढ़ी में दिख रहे थे। उनकी इस हालत को देख फैंस हैरान हो गए थे। कुछ लोगों ने तो कहा, शेर अब बूढ़ा हो रहा है। 

अब इस पूरे मामले पर उनकी मां की प्रतिक्रिया आई है। एक निजी वेबसाइट से बातचीत में धोनी की मां ने कहा, उनका बेटा अभी बूढ़ा नहीं हुआ है। कुछ पहले एमएस की लाडली जीवा के साथ धोनी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया था। वीडियो में धोनी, जीवा के साथ थ्रो बॉल खेलते हुए दिखे थे। इसी दौरान लोगों ने उन्हें सफेद और बढ़ी हुई दाढ़ी में देखा। तब से उनके प्रशंसक चिंतित हैं कि क्या अब धोनी बूढ़े हो गए हैं। 

धोनी के लुक पर मां ने क्या कहा 
अब इसको लेकर उनकी माता जी ने कहा कि हां मैंने भी एमएस के नए लुक को देखा है, लेकिन वह वैसे बूढ़े नहीं लग रहे हैं जैसे लोग कह रहे हैं। किसी भी मां के लिए उसका बेटा कभी भी बूढ़ा नहीं होता।

कब वापसी करेंगे धोनी?
जब धोनी की मां से पूछा गया कि क्या धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे। इसपर उन्होंने कहा कि पहले कोरोनावायरस को खत्म तो हो जाने दो। अब उनके इस जवाब से लोग ये कयास लगा रहे हैं कि धोनी की माता जी भी अपने बेटे के क्रिकेट करियर को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर हैं। इस बार उम्मीद थी कि वे IPL से मैदान पर वापसी करेगें। इसके लिए उन्होंने चेन्नई जा कर टीम के कैंप में खूब पसीना भी बहाया था। पर कोरोना महामारी की वजह से अब IPL को ही अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। 

ऐसे में धोनी भी लॉकडाउन में अपने घर पर है और परिवार के साथ खूब समय बिता रहे हैं। हालांकि और खिलाड़ियों की तरह धोनी इस वक्त सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय तो नहीं है पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। फैंस को धोनी का दीदार भी यहीं से हो जाता है।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स