45 साल तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं गेल, 40 की उम्र में कर रहे हैं वापसी

Published : Jan 09, 2020, 09:07 PM IST
45 साल तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं गेल, 40 की उम्र में कर रहे हैं वापसी

सार

गेल से जब पूछा गया कि वह कितने समय तक खेलना पसंद करेंगे, उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, "पैंतालीस अच्छा नंबर है। हां हम 45 लक्ष्य रख सकते हैं। 45 को लक्ष्य बनाते हैं यह अच्छा नंबर है।"  

ढाका. विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वह जब तक संभव हो तब तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बने रहना चाहते हैं क्योंकि वह अब भी इस खेल को लेकर जुनूनी हैं। गेल ने वर्ष 2019 के आखिर में कुछ समय विश्राम किया लेकिन अब वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में चटोग्राम चैलेंजर्स की तरफ से वापसी कर रहे हैं।

गेल ने पत्रकारों से कहा, "बहुत से लोग अब भी क्रिस गेल को खेलते हुए देखना चाहते हैं। मेरे अंदर अब भी इस खेल के लिये प्यार और जुनून है। और मैं जितना संभव हो तब तक खेलना पसंद करूंगा। यहां तक कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में मैं अब भी दुनिया भर में यहां वहां कुछ मैच खेल रहा हूं क्योंकि मेरा अब भी मानना है कि मैं अब भी इस खेल की सेवा कर सकता हूं। मेरा शरीर मेरे साथ है और मुझे विश्वास है कि उम्र बढ़ने के साथ मैं युवा होता जाऊंगा।"

गेल से जब पूछा गया कि वह कितने समय तक खेलना पसंद करेंगे, उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, "पैंतालीस अच्छा नंबर है। हां हम 45 लक्ष्य रख सकते हैं। 45 को लक्ष्य बनाते हैं यह अच्छा नंबर है।"

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 
PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच