विराट कोहली की वह 10 पारियां, जिसने दुनिया को बताया क्यों उन्हें कहा जाता है 'किंग ऑफ क्रिकेट'

विराट कोहली (Virat Kohli) का आज जन्मदिन है। दुनिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर विराट की उपलब्धियां, रिकॉर्ड्स और क्रिकेट के प्रति जूनून को उनके फैंस याद कर रहे हैं।
 

Manoj Kumar | Published : Nov 5, 2022 2:51 AM IST / Updated: Nov 05 2022, 08:26 AM IST

Happy Birthday Virat Kohli. विराट कोहली (Virat Kohli) का आज जन्मदिन है। दुनिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर विराट की उपलब्धियां, रिकॉर्ड्स और क्रिकेट के प्रति जूनून को उनके फैंस याद कर रहे हैं। ऐसे मौके पर हम आपको बता रहे हैं विराट की वह 10 पारियां जिसके बाद दुनिया ने माना कि इस बल्लेबाज को क्यों किंग ऑफ क्रिकेट कहा जाता है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली की 10 लाजवाब पारियां...

पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन- टी20 विश्वकप 2022 में भारत-पाकिस्तान का वह मुकाबला भला कौन भूल सकता है। खुद विराट ने यह माना कि ये उनके बेस्ट इनिंग है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 30 रनों के भीतर 4 विकेट खोकर बीच मंझधार में फंस गई थी। तब विराट कोहली ने लंगर डाला औऱ सिंगल-डबल लेकर हार्दिक पंड्या के साझेदारी खड़ी की। एक बार मैच में टीम इंडिया की वापसी हुई तो विराट ने ऐसे-ऐसे शॉट्स खेले जिसे क्रिकेट फैन हमेशा याद रखेंगे। 8 गेंद पर 28 रन के बावजूद विराट दबाव में नहीं आए और भारत को अंतिम गेंद पर जीत मिली।

श्रीलंका के खिलाफ 86 गेंद पर 133 नाबाद रन- मैदान होबार्ट का था और सामने श्रीलंका की टीम थी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 321 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारत को अगले राउंड में क्वालीफाई करने के लिए 40 ओवर में ही यह रन बनाने थे। चुनौती बहुत बड़ी थी और सामने मलिंगा जैसे खतरनाक गेंदबाज। भारत 9.2 ओवर में 86 रन पर 2 विकेट खो चुका था। रनरेट ठीक था लेकिन दो महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। विराट मैदान पर और क्लासिक शॉट्स खेलने लगे। 34वें ओवर में विराट कोहली ने मलिंगा की खबर ली और 3 चौके 1 छक्के के साथ 20 रन बटोरे। वहीं से मैच भारत की पकड़ में आ गया। विराट कोहली ने 86 गेंद पर 133 रनों की नाबाद पारी खेली और बड़ा स्कोर सफलतापूर्वक पार कर लिया। तब दुनिया ने विराट को नया नाम दिया द चेज मास्टर।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद पर  100 रन- जयपुर में एक और क्लासिकल गेम विराट कोहली ने दिखाया। तब किसी भारतीय द्वारा 52 गेंद पर 100 रनों की सबसे तेज पारी खेली गई। सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी और जीत के लिए 50 ओवर में 360 रन बनाने की दरकार थी। शिखर धवन ने 95 रनों की पारी खेली और भारत ने 26 ओवर में 176 रन बना लिए थे। लेकिन अभी भी जीत के लिए 24 ओवर में 186 रनों की जरूरत थी। विराट कोहली क्रीज पर थे और फैंस को चमत्कार की उम्मीद थी। विराट कोहली ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक पर टूट पड़े और सिर्फ 52 गेंद पर 100 रन बना डाले। तब भारत ने 6.3 ओवर पहले ही इस स्कोर को पार कर लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन- मुंबई में इंग्लैंड की टीम के साथ टीम इंडिया का टेस्ट मैच चल रहा था। इंग्लिश टीम ने पहले खेलते हुए 400 रन बना डाले और भारतीय टीम बैटिंग करने उतरी। जब विराट कोहली क्रीज पर उतरे तो पारी को आगे बढ़ाया। वह मैच इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि इंग्लैंड की टीम और दुनिया यह देख रही थी विराट कोहली टेस्ट मैच में टी20 के हिसाब से बैटिंग कर रहे थे और कब उन्होंने 200 का आंकड़ा पार कर लिया पता ही नहीं चला। विराट की बड़ी पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को पछाड़ दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन- न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर के टेस्ट में विराट कोहली टीम के कैप्टन थे और वे गजब की फॉर्म में भी थे। दो टेस्ट में ज्यादा रन नहीं बना पाने वाले विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उतरे तो अलग रंग में दिखे। विराट कोहली ने उस मैच में 211 रन बनाए जिसमें से 86 रन तो सिर्फ चौके से आए थे। विराट कोहली ने उस मैच में 20 चौके जड़े थे। न्यूजीलैंड की टीम अकेले दम पर मात देकर विराट ने टेस्ट मैच में भी अपनी बादशाहत साबित की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 121 रन- मुंबई में भारत बनाम न्यूजीलैंड का वनडे मैच था। उस वक्त न्यूजीलैंड की बॉलिंग सबसे खतरनाक मानी जा रही थी। विराट कोहली ने उस मैच में 121 रन बनाए। विराट की वह पारी इसलिए याद की जाती है कि वे क्रीज पर 3 घंटे तक बैटिंग करते रहे और न्यूजीलैंड की टीम को पानी पिला दिया। विराट कोहली की उस पारी के बाद दुनियाभर में कोहली का खौफ गेंदबाजों में पैदा हो गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 169 रन- ऑस्ट्रेलिया और भारत की टेस्ट सीरीज चल रही थी। ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर उनक गेंदबाज आग उगल रहे थे। भारत पहले दो टेस्ट मैच हारकर सीरीज में पिछड़ चुका था। तीसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने 500 से ज्यादा रन बना दिए। फिर विराट कोहली ने उस मैच में आकर्षक बल्लेबाजी की और किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को नहीं छोड़ा। विराट ने मैराथन पारी खेलते हुए 169 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 नाबाद रन- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का वह मुकाबला विराट कोहली की शानदार पारी के लिए याद किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका ने 192 रनों का टार्गेट दिया था लेकिन रोहित शर्मा का विकेट चटकाकर अफ्रीकी टीम मैच में पकड़ बना चुकी थी। तब भारतीय टीम की बैटिंग टॉप 3 खिलाड़ियों के आसपास ही घूमती थी। विराट कोहली ने उस मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 की पहली सेंचुरी- एशिया कप 2022 में भारतीय टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली ने अंतिम लीग मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप की पहली सेंचुरी मारी। भारतीय टीम एशिया कप जीतने में कामयाब नहीं रही लेकिन विराट कोहली ने उस सीरीज में अपना फॉर्म वापस पा लिया। विराट की वह सेंचुरी आज भी याद की जाती है।

यह भी पढ़ें

T20 World Cup में अब तक के 10 बवंडर बैट्समैन...जिनके बल्ले ने पूरी दुनिया में ला दी रनों की सुनामी
 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!