हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले हरभजन 'बहुत बढ़िया तेलंगाना पुलिस, आपने कर दिखाया'

Published : Dec 06, 2019, 03:48 PM IST
हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले हरभजन 'बहुत बढ़िया तेलंगाना पुलिस, आपने कर दिखाया'

सार

हैदराबाद में एनकाउंटर के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया था और पुलिसवालों को कंधे पर उठाकर लोग नाच रहे थे। हरभजन ने इसी घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा "बहुत बढ़िया @TelanganaCMO और पुलिस यह दिखाने के लिए कि यह कैसे किया जाता है।

नई दिल्ली. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपी पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए। पुलिस सभी आरोपियों को घटना स्थल पर अपराध का रिक्रिएशन करने के लिए ले गई थी, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस को भी नुकसान पहुंचाना चाहा, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर के बाद देश भर से लोग इस मामले पर अपने विचार रख रहे हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह ने भी मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने पुलिस के काम की तारीफ करते हुए हैदराबाद पुलिस को बधाई दी है। 

हैदराबाद में एनकाउंटर के बाद लोगों ने जमकर जश्न मनाया था और पुलिसवालों को कंधे पर उठाकर लोग नाच रहे थे। हरभजन ने इसी घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा "बहुत बढ़िया @TelanganaCMO और पुलिस यह दिखाने के लिए कि यह कैसे किया जाता है। किसी को भविष्य में फिर से ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए।"  

हरभजन से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। साइना ने इस एनकाउंटर को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया। साइना के अलावा भी कई बड़ी हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। देश के अधिकतर लोगों ने इम मामले पर पुलिस का समर्थन किया है। हाालांकि, कई राजनेताओं ने इस मामले को लेकर चिंता भी जाहिर की है। नेताओं का कहना है कि कानून व्यवस्था से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है, यह देश के हित में नहीं है। 

ये है पूरा मामला 
हैदराबाद में 27 नवंबर को वेटनरी डॉक्टर के साथ 4 आरोपियों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जो कोर्ट के आदेश पर पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। इस बीच गुरुवार और शुक्रवार की दरिमायनी रात घटना के रिक्रिएशन के लिए पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने भागने की कोशिश करते हुए हमला कर दिया। जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने आरोपियों का एकाउंटर कर दिया।    

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 Auction: BCCI ने की 1005 खिलाड़ियों की कटौती, 35 नए नामों के साथ ये 350 खिलाड़ी तैयार
IND vs SA 1st T20I: कटक में होगी जोरदार टक्कर, जानें प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड