India A Playing XI vs Nepal: एशिया कप Rising Stars 2026 में भारत ए और नेपाल के बीच 20 नवंबर को मुकाबला खेला जाएगा। जानिए नेपाल के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI, मैच का समय, वेन्यू और खिलाड़ियों की भूमिका।

India A vs Nepal 2026: एशिया कप Rising Stars 2026 में भारत ए अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ करेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 20 नवंबर को कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में तिलक वर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। भारत ए की टीम में तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा जैसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले खिलाड़ियों के साथ युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। राजत पाटीदार चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं ओपनिंग

  • नेपाल के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी और वैभव की तेजी से रन बनाने की क्षमता पावरप्ले में टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकती है।
  • प्रभसिमरन सिंह के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है। वह विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं।
  • इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं।
  • आयुष बडोनी छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उनकी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने की क्षमता भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

और पढे़ं- Asia Cup Rising Stars 2026: कब और कितने बजे होगा भारत का मैच? कहां देखें वैभव अभिषेक का लाइव एक्शन

हर्षित राणा संभालेंगे तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी

नेपाल के खिलाफ भारत ए के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई हर्षित राणा कर सकते हैं। उनके साथ प्रिंस यादव और अर्शद खान तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। हर्षित राणा अपने अंतरराष्ट्रीय अनुभव के कारण भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी होंगे। वहीं, शाहबाज अहमद और हर्ष दुबे स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। दोनों खिलाड़ी बीच के ओवरों में गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। भारत के पास विप्रज निगम और तनुष कोटियन जैसे अन्य स्पिन विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन पहले मुकाबले में शाहबाज अहमद और हर्ष दुबे को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

नेपाल के खिलाफ भारत ए की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा

वैभव सूर्यवंशी

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

तिलक वर्मा (कप्तान)

रिंकू सिंह (उपकप्तान)

आयुष बडोनी

शाहबाज अहमद

हर्ष दुबे

अर्शद खान

हर्षित राणा

प्रिंस यादव