हरभजन सिंह ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, विराट कोहली ने उड़ाया मजाक 'हां बिल्डिंग कांप रही है'

Published : May 26, 2020, 06:57 PM IST
हरभजन सिंह ने शेयर किया फिटनेस वीडियो,  विराट कोहली ने उड़ाया मजाक 'हां बिल्डिंग कांप रही है'

सार

लॉकडाउन में क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है ऐसे में हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। 

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली अपनी हाजिरजवाबी के लिए भी काफी मशहूर हैं। लॉकडाउन में जहां वह फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। इसी बीच भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जब एक्सरसाइज करते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की, तो उस पर विराट ने भी मजे लिए।

कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर देशभर में लॉकडाउन घोषित है और क्रिकेट संबंधी गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। हरभजन के इस वीडियो पर धुरंधर बल्लेबाज विराट ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

 

 

भारत के लिए अब तक 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके भज्जी ने लिखा, 'एक्सरसाइज मस्ट (व्यायाम बहुत जरूरी है)।' इस पर कोहली ने मजे लिए। टीम इंडिया के कैप्टन कोहली ने इस पर कॉमेंट किया, 'बहुत बढ़िया पाजी, बिल्डिंग कांप रही है मगर थोड़ी-थोड़ी।'

यदि कोरोना के कारण खेल पर असर ना पड़ता तो फिलहाल कोहली और हरभजन अपनी-अपनी टीम के लिए आईपीएल के 13वें सीजन में खेल रहे होते।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: सूर्यवंशी-अभिषेक करेंगे ओपनिंग? मैच से पहले भारत के नाम जुड़ेगी एक बड़ी उपलब्धि
सूर्या ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, 40 से ज्यादा लग्जरी सुविधाओं वाले इस घर में क्या है खास?