5 महीने बाद मैदान में वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर और धवन भी दिखाएंगे दम

Published : Feb 24, 2020, 05:16 PM IST
5 महीने बाद मैदान में वापसी करेंगे हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर और धवन भी दिखाएंगे दम

सार

फिटनेस हासिल कर चुके भारत के आलराउंडर हार्दिक पंड्या सोमवार से यहां शुरू हो रहे डीवाई पाटिल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेंगे। पंड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी। 

नवी मुंबई. फिटनेस हासिल कर चुके भारत के आलराउंडर हार्दिक पंड्या सोमवार से यहां शुरू हो रहे डीवाई पाटिल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेंगे। पंड्या को पांच महीने पहले कमर में चोट लगी थी जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी। यह 26 वर्षीय आलराउंडर बेंगलुरू की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।

मुंबई क्रिकेट संघ और डीवाई पाटिल खेल अकादमी के अध्यक्ष डा. विजय पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रियालंस 1 टीम का प्रतिनिधित्व हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन करेंगे।’’

चोट से उबर रहे हैं धवन और भुवनेश्वर
धवन और भुवनेश्वर भी चोट से उबर रहे हैं। भुवनेश्वर का हर्निया का आपरेशन हुआ था जबकि धवन को पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कंधे में चोट लगी थी। इस टी20 टूर्नामेंट में खिताब के लिए कुल 16 टीमें चुनौती पेश करेंगी। फाइनल छह मार्च को खेल जाएगा।

लीग में अय्यर और मनीष पांडे भी शामिल 
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और संजू सैमसन के अलावा घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी और अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांश सक्सेना बीपीसीएल टीम का हिस्सा होंगे। दिनेश कार्तिक, मनदीप सिंह, राहुल तेवतिया, वरूण चक्रवर्ती और रुतुराज गायकवाड़ डीवाई पाटिल ए टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कमलेश नागरकोटी, वरूण आरोन और मनन वोहरा डीवाई पाटिल बी टीम की ओर से खेलेंगे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights