T20 World Cup Special: 200+ स्कोर का बादशाह कौन? टॉप-5 की लिस्ट चौंका देगी
T20 Top 5 Teams 200 Score: टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। भारत ने गुरुवार को नामीबिया के खिलाब सबसे बड़ी जीत दर्ज की। क्या आप जानते हैं कि इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज्यादा बार 200 रन पार करने वाली टीम कौन है? आइए जानते हैं टॉप-5 की लिस्ट

T20 में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर करने वाली 5वीं टीम
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Cricket Team) है, जिसने 25 बार 200+ स्कोर बनाया है। कैरेबियाई खिलाड़ी हमेशा ही इस फॉर्मेट में हर किसी के फेवरेट रहे हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर करने वाली चौथी टीम
ऑस्ट्रेलिया हमेशा से आक्रामक क्रिकेट खेलता आया है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा स्कोर करने पर वो चौथे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia National Cricket Team) ने 25 बार 200+ स्कोर बनाया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बड़े मैचों में खतरनाक माने जाते हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर करने वाली तीसरी टीम
न्यूजीलैंड की टीम (New Zealand National Cricket Team) भले शांत स्वभाव की मानी जाती हो, लेकिन मैदान पर उनका खेल बेहद स्मार्ट होता है। उन्होंने 28 बार 200+ स्कोर बनाया है। ये टीम हमेशा मौके को भुनाना जानती है।
T20 में सबसे ज्यादा 200 से ज्यादा स्कोर करने वाली दूसरी टीम
साउथ अफ्रीका (South Africa National Cricket Team) की टीम अपनी पावर हिटिंग के लिए जानी जाती है। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में तो ये टीम फाइनल तक पहुंची थी, हालांकि, भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस टीम ने इस छोटे फॉर्मेट में 29 बार 200+ स्कोर बना चुकी है।
टी20 में 200 से ज्यादा स्कोर करने वाली नंबर 1 टीम
टी20 इंटरनेशनल में 200+ स्कोर बनाने के मामले में सबसे आगे इंडियन क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) है। टीम इंडिया अब तक 47 बार 200 से ज्यादा रन बना चुकी है। यह किसी भी टीम से ज्यादा है। गुरुवार, 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच में भारत ने 209 रन बनाए और 93 रन से जीत दर्ज की। यह जीत टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है।

