MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs WI: आते ही छा गए नमन धीर, डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

IND vs WI: आते ही छा गए नमन धीर, डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

Naman Dhir 3 Wickets: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा ऑलराउंडर नमन धीर को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। नमन ने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Oct 07 2026, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
डेब्यू मैच में गेंद से किया कमाल
Image Credit : Instagram

डेब्यू मैच में गेंद से किया कमाल

नमन धीर को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भी इंप्रेस किया। मुश्किल समय में उन्होंने टीम को जरूरी विकेट दिलाए और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया। नमन ने अपने 4 ओवर के स्पैल में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। वह भारत की ओर से इस मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
नमन धीर ने बनाया खास रिकॉर्ड
Image Credit : Instagram

नमन धीर ने बनाया खास रिकॉर्ड

3 विकेट लेने के साथ ही नमन धीर ने अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में खास रिकॉर्ड बना दिया। वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाले पहले ऑफ स्पिनर बन गए हैं। इतना ही नहीं, वह घरेलू मैदान पर टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनरों की खास लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

और पढ़ें- IND vs WI T20I: फ्री में लाइव मैच देखने के 5 तरीके, मोबाइल प्लान से लेकर पब्लिक स्क्रीनिंग तक

35
अक्षर पटेल और प्रज्ञान ओझा के क्लब में शामिल
Image Credit : Instagram

अक्षर पटेल और प्रज्ञान ओझा के क्लब में शामिल

टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनरों की लिस्ट में नमन धीर से पहले प्रज्ञान ओझा और अक्षर पटेल का नाम शामिल था। प्रज्ञान ओझा ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में 4 विकेट लिए थे। इसके बाद 2015 में अक्षर पटेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे। अब नमन धीर ने भी इस खास क्लब में जगह बना ली है।

45
इन 3 बल्लेबाजों को बनाया शिकार
Image Credit : Instagram

इन 3 बल्लेबाजों को बनाया शिकार

वेस्टइंडीज की पारी के दौरान कप्तान शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड तेजी से रन बना रहे थे। ऐसे समय में नमन धीर ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पहले शाई होप को आउट किया। इसके दो ओवर बाद नमन ने रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने शमर स्प्रिंगर को भी अपना शिकार बनाया। नमन की शानदार गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

55
भारत-वेस्टइंडीज मैच का हाल
Image Credit : Instagram

भारत-वेस्टइंडीज मैच का हाल

मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने 172 रनों को टारगेट भारत को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में 2 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। संजू सैमसन 11 और अभिषेक शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, ईशान किशन 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

नमन धीर को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. नमन धीर ने डेब्यू मैच में कितने विकेट लिए?

नमन धीर ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए।

2. नमन धीर ने किन बल्लेबाजों को आउट किया?

उन्होंने शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर को आउट किया।

3. नमन धीर ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाले पहले ऑफ स्पिनर बने।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोककर श्रेयस अय्यर ने तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड
Recommended image2
विराट कोहली की आस्था या ₹5 करोड़? वायरल दावे पर स्पोक्सपर्सन का आया बड़ा बयान...
Recommended image3
हरमनप्रीत vs स्मृति: कप्तानी की रेस से ड्रेसिंग रूम के तनाव तक, जानें क्या है पूरा मामला
Recommended image4
IND vs WI T20I LIVE: मैच के बीच खत्म न हो जाए डेटा! ₹50 से कम में Jio के 5 बेस्ट डेटा बूस्टर प्लान्स
Recommended image5
IND vs WI 1st T20 Live Streaming: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved