लॉकडाउन के बीच जादू कर रही हैं हरमनप्रीत कौर, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

Published : Apr 23, 2020, 06:27 PM IST
लॉकडाउन के बीच जादू कर रही हैं हरमनप्रीत कौर, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

सार

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस दौरान अपना हिडेन टैलेंट दिखाया है। हरमनप्रीत शीशे के साथ जादू करती दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो देखकर लोग आश्चर्यचकित हो चुके हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर मे खेल से जुड़े इवेंट कैंसिल हो चुके हैं और सभी खिलाड़ी अपने घरों में रहने पर मजबूर हैं। इस महामारी के चलते अधिकतर देशों में लॉकडाउन भी है और ये खिलाड़ी घूमने के लिए भी कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से ये सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। खाली समय में कई खिलाड़ियों का छिपा हुआ टैलेंट भी लोगों के सामने आ रहा है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी इस दौरान अपना हिडेन टैलेंट दिखाया है। हरमनप्रीत शीशे के साथ जादू करती दिखाई दे रही हैं। उनका यह वीडियो देखकर लोग आश्चर्यचकित हो चुके हैं। 

हरमनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो आईने के सामने एक ग्लास लेकर खड़ी हैं। ग्लास के अंदर एक छोटी सी गेंद है जिसे वो आईने की तरफ उछालती हैं और ऐसा लगता है कि गेंद आईने के उस पार चली गई है। इसके बाद उस पार भी उनकी तस्वीर गेंद को पकड़ लेती है और फिर से उनकी तरफ वापस उछाल देती है। हरमनप्रीत के फैंस को यह जादू समझ नहीं आ रहा है और वो सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने ये कैसे किया। 

हरमनप्रीत अब तक भारत के लिए 99 वनडे और 114 T-20 मैच खेल चुकी हैं। 2019 में महिला वर्ल्डकप के दौरान उन्होंने शानदार शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उनकी इस पारी के बाद ही भारत की महिला टीम से सभी को उम्मीदें जगी थी, पर भारत यह खिताब अपने नाम नहीं कर सका। 

2020 में T-20 वर्ल्डकप में भी भारत ने हरमनप्रीत की कप्तानी में शानदार शुरुआत की थी और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन गई थी, पर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा मैच में भारत को करारी शिकस्त दी थी। 

PREV

Recommended Stories

IND vs WI 2nd T20: भारत के 249 रन भी पड़े कम! शाई होप के शतक ने रांची में पलट दी पूरी बाजी
IND vs WI Live: फ्री मैच लिंक पर क्लिक से पहले सावधान! 1 गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें सेफ तरीका