मुश्किल में फंसे सिक्सर किंग युवराज, चहल पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

Published : Feb 15, 2021, 12:37 PM IST
मुश्किल में फंसे सिक्सर किंग युवराज, चहल पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

सार

हरियाणा पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने पिछले साल जून में इंस्टा लाइव चैट के दौरान युजवेंद्र चहल पर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद वकील रजत कलसन ने उनके ऊपर दलित समाज को लेकर जातिवादी टिप्पणी करने की शिकायत की गई थी।

स्पोर्ट्स डेस्क : हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, हरियाणा के हिसार जिले के हांसी थाने में युवराज (Yuvraj Singh) के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153 ए, 295, 505 और SC/ST Act की 3 (1) (r) and 3 (1) (s) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पिछले साल जून में इंस्टा लाइव चैट के दौरान जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद वकील रजत कलसन ने उनके ऊपर दलित समाज को लेकर जातिवादी टिप्पणी करने की शिकायत की गई थी।

कलसन ने की युवराज की गिरफ्तारी की मांग
समाजसेवी और वकील रजत कलसन ने एसपी हंसी से युवराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने शिकायत में कहा कि 'इस टिप्पणी ने दलितों की भावनाओं को आहत किया है क्योंकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।'

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को कहे थे जातिसूचक शब्द
जून 2020 में रोहित शर्मा के साथ एक लाइव चैट के दौरान युवराज सिंह ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal) के खिलाफ जातिसूचक शब्द इस्तेमाल किया था। इसके बाद युवराज को सोशल मीडिया पर नाराजगी का सामना करना पड़ा था। उस वक्त Twitter पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो  ट्रेंड कर रहा था। इसके बाद उन्होंने सावर्जनिक प्लेटफॉर्म पर माफी भी मांगी थी। ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि  'यह स्पष्ट करने के लिए है कि मैंने भी किसी भी तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं किया है, चाहे वो जाति हो, रंग हो, नस्ल हो या लिंग हो। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की भलाई में लगाई है और लगा रहा हूं। मैं हर किसी के सम्मानजनक जिंदगी के अधिकार में विश्वास करता हूं। मैं समझता हूं कि जब मैं अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था तो मुझे गलत तरीके से लिया गया, जो गैरजरूरी था। हालांकि, एक जिम्मेदार भारतीय के तौर पर मैं कहना चाहता हूं कि अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं इसके लिए दुख जता रहा हूं। भारत और इसके लोगों के लिए मेरा प्यार अंतहीन है।'

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स