मिलने का वादा करके फोन स्विच ऑफ कर लेती थी हेजल, कुछ ऐसी है युवराज की प्रेम कहानी

Published : Dec 12, 2019, 07:32 PM IST
मिलने का वादा करके फोन स्विच ऑफ कर लेती थी हेजल, कुछ ऐसी है युवराज की प्रेम कहानी

सार

 हेजल और युवराज की प्रेम कहानी भी काफी मजेदार है। हेजल से मिलने के लिए युवराज तीन साल तक कोशिश करते रहे इसके बाद जाकर उन्हें हेजल के साथ डेट पर जाने का मौका मिला था।  

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह 38 साल के हो चुके हैं। युवराज के 38वें जन्मदिन पर पत्नी हेजल कीच और साथी खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हेजल और युवराज की प्रेम कहानी भी काफी मजेदार है। हेजल से मिलने के लिए युवराज तीन साल तक कोशिश करते रहे इसके बाद जाकर उन्हें हेजल के साथ डेट पर जाने का मौका मिला था।  

युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सहवाग ने पहले पूरी ABCD लिखी जिसमें  U और V नहीं थे। इसके बाद सहवाग ने लिखा कि बाकी सब तो आम हैं, पर UV रेयर हैं। वहीं उनकी पत्नी हेजल कीच ने जन्मदिन के मौके पर युवराज की बजाय उनके कॉफी मग की फोटो शेयर की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

युवराज और हेजल अपनी प्रेम कहानी को लेकर भी जमकर सुर्खियों में रहे थे। युवराज ने 3 सालों तक हेजल से मिलने की कोशिश की थी। इसके बाद युवराज पहली बार हेजल के साथ डेट पर गए थे। दरअसल हेजल युवराज को डेट के लिए हां कर देती थी और एन वक्त पर अपना फोन स्विच ऑफ कर लेती थी। इसके बाद युवराज ने फेसबुक पर हेजल से दोस्ती की और दोनों के बीच बात आगे बढ़ी। 

खुद हेजल कीच ने बताया था कि युवराज के साथ डेट पर जाने के बाद भी उन्हें नहीं पता था कि वो युवराज को पसंद करती हैं, पर जब युवराज ने उनको प्रपोज किया तो उन्होंने हां कह दी और तभी उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो भी युवराज को पसंद करती हैं। 

युवराज और हेजल ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। इस शादी में कोहली अनुष्का सहित क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी। हेजल कीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड से उन्हें पहचान मिली थी। 

PREV

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi World Record: मेसी-माराडोना क्लब में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, दुनिया हैरान!
Who Won Yesterday’s Match, IND vs ENG 2nd T20 Result: कल का मैच कौन जीता? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच का टर्निंग पॉइंट