ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली ने 1 साल में बादशाहत गंवाई, 15 महीने बाद वापसी करने वाले स्मिथ ने पीछे छोड़ा

Published : Sep 03, 2019, 04:45 PM IST
ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली ने 1 साल में बादशाहत गंवाई, 15 महीने बाद वापसी करने वाले स्मिथ ने पीछे छोड़ा

सार

आईसीसी ने मंगलवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बार फिर नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली की कप्तानी में हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी है।

लंदन. आईसीसी ने मंगलवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ एक बार फिर नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली की कप्तानी में हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से मात दी है। वे भारत के सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं। हालांकि, 12 महीने बाद उन्होंने अपनी बादशाहत गंवा दी।

विराट कोहली ने दूसरे मैच की पहली पारी में 76 रन बनाए थे। हालांकि, वे दूसरी पारी में सिर्फ एक भी रन नहीं बना पाए थे। उधर, स्टीव स्मिथ एशेज में चोट के चलते तीसरा मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन उनके पास कोहली से और आगे निकलने का मौका चौथे मैच में है। हालांकि, कोहली और स्मिथ दोनों ने 25-25 शतक लगाए हैं।

टॉप - 5 बल्लेबाज 

खिलाड़ी  देश  पॉइंट
स्टीव स्मिथऑस्ट्रेलिया 904
विराट कोहलीभारत903
केन विलियमसनन्यूजीलैंड878
चेतेश्वर पुजाराभारत  825
हेनरी निकोलसन्यूजीलैंड 749


अगस्त 2018 में कोहली बने थे नबर- 1
स्मिथ 2015 दिसंबर से नंबर एक पर बने थे। लेकिन स्मिथ पर एक साल बैन लगने के बाद अगस्त 2018 में विराट कोहली ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। पूर्व कप्तान स्मिथ पर बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन लगा था।  

पहली सीरीज में ही पीछे छोड़ा
वापसी के बाद स्मिथ की यह पहली सीरीज थी, उन्होंने पहले टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाया। दूसरे टेस्ट में उन्होंने 92 रन बनाए। विराट 2 अक्टूबर से द. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेंलेगे। इसमें वे स्मिथ से आगे निकल सकते हैं।

PREV

Recommended Stories

वैभव सूर्यवंशी को फिट होने के बाद भी मौका क्यों नहीं दे रहे गौतम गंभीर? बताई सबसे बड़ी वजह
India vs West Indies T20I: वनडे के बाद टी20 में उतरेंगी टीमें, जानें कब और कहां होंगे 5 मुकाबले