Ind vs Eng 3rd ODI: सिर्फ इतने रन बना ऑल आउट हुए अंग्रेज, हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड टीम को दिए 4 बड़े झटके

Published : Jul 17, 2022, 07:14 PM ISTUpdated : Jul 17, 2022, 07:19 PM IST
Ind vs Eng 3rd ODI: सिर्फ इतने रन बना ऑल आउट हुए अंग्रेज, हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड टीम को दिए 4 बड़े झटके

सार

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में खेला जा रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने इंग्लिश टीम के 4 प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट झटके। 

Ind vs Eng 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान में खेला जा रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी चुनी। इंग्लैंड की टीम 45.5 ओवर में 259 रन बना कर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर और जैसन रॉय ने बनाए। ओपनर जैसन रॉय ने 31 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि कप्तान बटलर ने टीम के लिए 80 गेंदों में 60 रन जोड़े। 

हार्दिक पांड्या ने चटकाए 4 विकेट : 
आईपीएल के बाद से ही बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या ने इंग्लिश टीम के 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने जैसन रॉय, बेन स्टोक्स, जोस बटलर और लिविंगस्टन जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। पांड्या के अलावा यजुवेन्द्र चहल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने डेविड विली, क्रेग ओवर्टन और रीस टोपली को पैवेलियन भेजा। वहीं एक विकेट रवीन्द्र जडेजा ने लिया।

सिराज ने झटके दो विकेट : 
बुमराह की जगह टीम में आए मोहम्मद सिराज ने मैच के पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने पहले जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और उसके बाद बल्लेबाजी करने आए जो रूट को चलता किया। दोनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। दो विकेट जल्दी खोने के बाद जेसन रॉय और बेन स्टोक्स ने पारी को संभाला और एक बेहतरीन साझेदारी की। हालांकि, इनकी पार्टनरशिप को हार्दिक पंड्या ने तोड़ा। बता दें कि पहले मैच के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बाहर हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। 

ऐसी है दोनों टीमें : 
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), मोहम्मद शमी, शिखर धवन, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान) जेसन रॉय, डेविड विली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, लियाम लिविंगस्टोन, बेन स्टोक्स, मोईन अली, और रीस टोपली।

ये भी देखें : 

विराट कोहली की खराब फॉर्म देखकर पिघला पाकिस्तानी क्रिकेटर का दिल, किया इमोशनल ट्वीट

स्टाइल में किसी हीरोइन से कम नहीं हैं पीवी सिंधु, कमाई के मामले में देती हैं इस टॉप क्रिकेटर को टक्कर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स