Nana Patekar Death: नाना पाटेकर विराट कोहली के बड़े फैन थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कोहली के जल्दी आउट होने पर उनका मूड इतना खराब हो जाता था कि वह खाना तक नहीं खाते थे।

Nana Patekar and Virat Kohli: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का क्रिकेट से गहरा नाता था। वह सिर्फ क्रिकेट देखते ही नहीं थे, बल्कि खुद भी क्रिकेट खेल चुके थे। भारतीय क्रिकेटर्स के लिए उनके मन में खास सम्मान था। इनमें विराट कोहली उनके सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक थे। विराट कोहली के लिए नाना पाटेकर की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोहली के जल्दी आउट होने पर उनका मूड खराब हो जाता था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि विराट के जल्दी आउट होने पर उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता था।

विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर विराट कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान पर उनके जुनून के कायल थे। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि वह कोहली को दिल से पसंद करते हैं। यही वजह थी कि विराट की शानदार पारी उन्हें काफी खुशी देती थी। वहीं, अगर कोहली जल्दी आउट हो जाते थे, तो नाना पाटेकर खुद काफी निराश हो जाते थे। उन्होंने बताया था कि ऐसे समय में उनका खाना खाने का भी मन नहीं करता था। इससे साफ पता चलता है कि क्रिकेट और विराट कोहली के लिए उनके मन में कितनी खास जगह थी।

क्रिकेट से था नाना का गहरा नाता

नाना पाटेकर का बचपन मुंबई में बीता और करीब 13 साल की उम्र में वह शिवाजी पार्क में क्रिकेट खेलने और प्रैक्टिस करने जाया करते थे। वह ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते थे। हालांकि, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए महंगी क्रिकेट ट्रेनिंग लेना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में वह शिवाजी पार्क जाकर नेट प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को गेंदबाजी किया करते थे। क्रिकेट से उनका लगाव बचपन के बाद भी बना रहा थी।

और पढे़ं- Nana Patekar Untold Story: क्रिकेटर बनने का था सपना, लेकिन गरीबी ने पहुंचाया थिएटर और फिर बॉलीवुड तक

फिल्म और क्रिकेट में देखते थे एक जैसा रोमांच

नाना पाटेकर ने इसी बातचीत में क्रिकेट और फिल्म मेकिंग के बीच एक दिलचस्प तुलना भी की थी। उनका कहना था कि टेस्ट क्रिकेट का मुकाबला पांच दिन तक चलता है, जबकि एक फिल्म बनाने में डेढ़ से दो साल तक का समय लग सकता है। हालांकि, दोनों का नतीजा अलग तरीके से तय होता है। क्रिकेट में टीम और खिलाड़ियों का प्रदर्शन जीत और हार तय करता है। वहीं, किसी फिल्म की सफलता का फैसला दर्शक करते हैं। नाना पाटेकर के मुताबिक, फिल्म की असली परीक्षा उसकी रिलीज के बाद शुरू होती है। शुक्रवार को जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचती है, तभी पता चलता है कि दर्शकों ने उसे कितना पसंद किया।

नाना पाटेकर को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. नाना पाटेकर किस क्रिकेटर के बड़े फैन थे?

नाना पाटेकर विराट कोहली के बड़े फैन थे।

2. विराट कोहली के जल्दी आउट होने पर नाना पाटेकर क्या करते थे?

वह बताते थे कि कोहली के जल्दी आउट होने पर उनका मूड खराब हो जाता था और खाना खाने का मन नहीं करता था।

3. नाना पाटेकर ने क्रिकेट और फिल्मों की तुलना कैसे की थी?

उन्होंने कहा था कि क्रिकेट मैच की तरह फिल्म बनाने में भी काफी मेहनत और समय लगता है, लेकिन फिल्म का असली फैसला दर्शक करते हैं।