द. अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी; अपने नाम किए ये 7 बड़े रिकॉर्ड

यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। खास बात यह है कि रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट में बतौर ओपनर उतरे थे। उन्होंने इस मैच में 1-2 नहीं बल्कि 7 बड़े रिकॉर्ड बनाए।

Asianet News Hindi | Published : Oct 5, 2019 11:36 AM IST

विशाखापट्टनम. यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। खास बात यह है कि रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट में बतौर ओपनर उतरे थे। उन्होंने इस मैच में 1-2 नहीं बल्कि 7 बड़े रिकॉर्ड बनाए।

1- बतौर ओपनर पहले मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित
रोहित ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। रोहित ने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। दूसरी पारी में वे 127 रन बनाए।  28 टेस्ट खेल चुके रोहित का बतौर ओपनर ये पहला मैच था। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया और वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

2- पहले मैच में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने रोहित

रन   खिलाड़ीकिसके खिलाफ
303रोहित शर्माद.अफ्रीका (मौजूदा सीरीज)  
208के वेसेल्सइंग्लैंड (1982-83)
201कुरुप्पून्यूजीलैंड (1986-87)
200ए जैक्शन इंग्लैंड (1928-29)


3- दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय

खिलाड़ी          कितनी बार
विजय हजारे
सुनील गावस्कर3
राहुल द्रविड़
अजिंक्य रहाणे1
रोहित शर्मा1

 
4- सबसे ज्यादा बार लगातार 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने 
रोहित शर्मा ने लगातार सात टेस्ट पारियों में 82, 51*, 102*, 65, 50*, 176, 127 रन बनाए हैं। वे लगातार 7 पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 70 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले वेस्टइंडीज के इवर्टन वीक्स के लगातार 6 पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

खिलाड़ी        लगातार कितनी पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर किया
रोहित शर्मा7
इवर्टन वीक्स6
राहुल द्रविड़6
एंडी फ्लॉवर


5- भारत की ओर से सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

फॉर्मेट  छक्के  किसके खिलाफ 
टेस्ट13द अफ्रीका 
वनडे16ऑस्ट्रेलिया 
टी-2010श्रीलंका


6- रोहित और मयंक ने अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की

साझेदारी     खिलाड़ी                           किस विकेट के लिए
317  रोहित शर्मा-मयंक अग्रवालपहले (मौजूदा सीरीज)
268सहवाग-द्रविड़दूसरे (2007-08)
259लक्ष्मण-धोनीसातवें (2009-10)
249सहवाग-तेंदुलकर तीसरे (2009-10)


7- ओपनर के तौर पर पहले मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने

शिखर धवन187 (2013, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
रोहित शर्मा176 ( द अफ्रीका के खिलाफ)
केएल राहुल  110 (2015, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ)
पृथ्वी शॉ  134 (2018, वेस्टइंडीज के खिलाफ)

Share this article
click me!