IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू ब्वॉय दीपक हुड्डा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Published : Feb 07, 2022, 11:37 AM IST
IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू ब्वॉय दीपक हुड्डा के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में छह विकेट से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पहले वेस्टइंडीज को 176 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद 28 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को पहले वनडे मैच में आत्मविश्वास भरी पारी के लिए डेब्यू ब्वॉय दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) की प्रशंसा की है। 

सूर्यकुमार यादव ने दीपक हुड्डा को लेकर कहा, "मुझे लगता है कि चीजें वास्तव में स्पष्ट थीं। मैंने उसे (हुड्डा) कुछ भी नहीं बताया। उसने पिछले सात सालों से घरेलू क्रिकेट खेला है। उसके लिए अंत तक रहना महत्वपूर्ण था, और उसका आत्मविश्वास सही था। मुझे वास्तव में उसका खेल पसंद आया।" 

सूर्यकुमार ने पहले वनडे के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ अपनी बातचीत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "पोलार्ड ने मुझे कुछ बातें बताईं। 'मिडविकेट खुला था, आप आईपीएल की तरह फ्लिक क्यों नहीं कर रहे हैं' लेकिन यहां यह अलग था। मुझे लगता है कि ट्रैक लगभग वैसा ही था जैसा दोपहर में था। लेकिन ओस के कारण, यह पीछा करने में थोड़ा आसान हो गया।" 

यह भी पढ़ें: India Vs West Indies 1st ODI: नए कप्तान और कोच की साख दांव पर, जानें- रोहित का 1,000 के साथ अजब-गजब संयोग

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में छह विकेट से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की है। इस मैच में टीम को जीत दिलाने वाले वाले सूर्यकुमार यादव (34) और दीपक हुड्डा (26) ने अच्छी पारियां खेलकर जीत की औपचारिकता पूरी की।

भारत सीरीज में 1-0 से आगे 

भारतीय टीम ने पहले वेस्टइंडीज को 176 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया था। इसके बाद 28 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।  

यह भी पढ़ें: IND vs WI: 36 दिन बाद भारत ने दर्ज की साल 2022 की पहली जीत, मैच में दिखा रोहित-विराट के बीच गजब का दोस्ताना

स्पिनर्स ने किया शानदार प्रदर्शन 

इस मैच में स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को लगातार बांधे रखा। दूसरे छोर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट लेकर रही-सही कसर भी पूरी कर दी। बल्लेबाजों ने कप्तान रोहित शर्मा ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का 44वें अर्धशतक जमाया। 

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच भी अहमदाबाद में ही 9 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं तीसरा मैच 11 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच तीन टी 20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 

U 19 World Cup 2022: वर्ल्ड चैंपियन बनते ही टीम इंडिया पर नोटों की बरसात, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

U 19 World Cup 2022: यश ढुल बने आईसीसी अंडर 19 वैल्यूएबल टीम ऑफ द टूर्नामेंट के कप्तान

पॉल कॉलिंगवुड को बनाया जा सकता है इंग्लैंड क्रिकेट टीम का अंतरिम मुख्य कोच

PREV

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल