Snake In LIVE Match: लाइव मैच देखने मैदान में पहुंच गए 'नागराज', 5 मिनट रूका रहा खेल, जो जहां था वहीं ठहर गया

Published : Oct 03, 2022, 06:24 AM IST
Snake In LIVE Match: लाइव मैच देखने मैदान में पहुंच गए 'नागराज',  5 मिनट रूका रहा खेल, जो जहां था वहीं ठहर गया

सार

गुवाहटी स्टेडियम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले के दौरान जहरीला सांप मैदान में टहलते हुए आ पहुंचा। जिसकी वजह से गेम को रोकना पड़ गया। हालांकि कुछ देर के बाद मैच शुरू किया गया लेकिन इस दौरान लोगों की सांसें अटकी रहीं।  

Snake in Live Match. इसे संयोग कहें या दुर्योग लेकिन एक जहरीला सांप भी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने के लिए स्टेडियम में घुस आया। वह स्टेडियम में किसी कोने में पड़े रहने की जगह सीधे मैदान पर उतर आया, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ गया। यह घटना मैच के 8वें ओवर में घटी। आठवां ओवर शुरू होने वाला था कि सभी खिलाड़ी अचानक रूक गए। इसी वक्त मैदान पर एक बड़ा सांप चलते हुए दिखाई दिया। हालांकि इसे जल्द ही मैदान के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। गनीमत रही की सभी खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित रहे। 

नागराज को देख सकते में आए खिलाड़ी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया दूसरा टी20 मुकाबला भारत ने जीत लिया है। लेकिन लाइव मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अक्सर देखने को नहीं मिलता है। जब भारतीय टीम बैटिंग कर रही थी और रोहित शर्मा, केएल राहुल क्रीज पर थे, तबी एक सांप तेजी से मैदान में घूमने लगा। जो जहां था, वहीं रुक गया और नागराज के जाने का इंतजार किया जाने लगा। कुछ देर तक मैच भी रोकना पड़ा। पांच मिनट तक मैच रूका रहा और ग्राउंड स्टाफ को बुलाकर सांप को पकड़वाया गया। इसके बाद जाकर मैच फिर से शुरू हो सका। इस दौरान खिलाड़ियों को अनऑफिशियल ड्रिंक भी मिल गया।

 

भारत ने जीत लिया मुकाबला
मैच में भले ही नागराज ने खलल डाली हो लेकिन भारत ने दूसरा टी20 मुकाबला 16 रनों से जीत लिया है। हालांकि एक बारगी तो डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक ने भारतीय फैंस की सांसें अटका दी थी लेकिन रन इतने ज्यादा थे कि दोनों की पारी काम नहीं और भारत मैच जीत गया। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमारी बैटिंग सही रही लेकिन अभी गेंदबाजी में सुधार करना बाकी है। भारतीय पारी में फिर से 19वां ओवर घातक साबित हुआ और अर्शदीप सिंह की गेंद पर 20 से ज्यादा रन पड़े। डेविड मिलर ने शतक जरूर जड़ा लेकिन वे टीम की हार को नहीं टाल पाए।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा: डेविड मिलर का तूफान भी नहीं आया काम, सूर्या की आंधी में उड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल