पहले T-20 में बांग्लादेश से हारा भारत, सोशल मीडिया पर इस तरह बन रहा मजाक

Published : Nov 03, 2019, 11:34 PM ISTUpdated : Nov 04, 2019, 12:22 PM IST
पहले T-20 में बांग्लादेश से हारा भारत, सोशल मीडिया पर इस तरह बन रहा मजाक

सार

बांग्लादेश के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है। भारत पहली बार T-20 में बांग्लादेश से हारा है।

नई दिल्ली. बांग्लादेश के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का जमकर मजाक उड़ रहा है। भारत पहली बार T-20 में बांग्लादेश से हारा है। इस हार के बाद लोग अलग-अलग खिलाड़ियों को दोषी बता रहे हैं सोशल मीडिया पर उनका मजाक बना रहे हैं। कुछ फैंस ने तो प्रदूषण और मैदान को ही मनहूस करार दिया और मैदान पर हार का ठाकरा फोड़ दिया। 

इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और उनके फैंस के भी मजे लिए जा रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने रोहित के फैंस का मजाक बनाते हुए एक फोटो शेयर किया, जिसमें मैच से पहले और हार के बाद रोहित के फैंस की प्रतिक्रिया दिखाई गई है। 

 

वहीं एक अन्य यूजर ने क्रुणाल पांड्या और यजुवेन्द्र चहल पर अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा कि पांड्या ने कैच छोड़ दिया, चहल ने रिव्यू मिस कर दिया। मजाक चल रहा है क्या ?

कुछ लोग मैच में मिली हार के बाद अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को भी याद करते नजर आए। लोगों ने सबसे ज्यादा धोनी, कोहली और जसप्रीत बुमराह को याद किया। रैना और गंभीर के फैंस ने भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी को याद करते हुए लिखा "मिसिंग दिस लेजेंड।"

हार के बाद सबसे ज्यादा मजाक रिषभ पंत का बना, जिन्होंने मैच के दौरान रिव्यू खराब करवा दिया था। इस बात को लेकर लोगों ने धोनी को खूब याद किया। कुछ लोगों का कहना था कि इस सीरीज के बाद पंत की T-20 टीम से परमानेंट छुट्टी हो सकती है। इसके बाद पंथ सभी से कहते फिरेंगे कि हम भी कभी टीम इंडिया में हुआ करते थे। 

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 24 May 2026: KKR vs DC कल का मैच कौन जीता? IPL 70वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights