पिंक बॉल से भारत का पहला टेस्ट, ईशांत ने लिया पहला विकेट मयंक ने बनाया पहला रन, बने ये रिकॉर्ड

Published : Nov 22, 2019, 07:14 PM IST
पिंक बॉल से भारत का पहला टेस्ट, ईशांत ने लिया पहला विकेट मयंक ने बनाया पहला रन, बने ये रिकॉर्ड

सार

भारत के ईशांत शर्मा ने पिंक बॉल से पहली गेंद फेंकी। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को सिर्फ 106 रनों पर आउट कर दिया। 

कोलकाता. भारत और बांग्लादेश की टीमें कोलकाता में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेल रही हैं। ईडन गार्डन्स में यह मैच दोपहर 1 बजे शुरू हुआ। टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारत के ईशांत शर्मा ने पिंक बॉल से पहली गेंद फेंकी। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को सिर्फ 106 रनों पर आउट कर दिया। भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड बने, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

1. डे-नाइट टेस्ट में भारत के पहले कप्तान बने विराट कोहली। 
2. पिंक बॉल के साथ ईशांत शर्मा ने फेंकी पहली गेंद। 
3. उमेश यादव की गेंद पर लगा पहला चौका।
4. ईशांत को मिला पहला विकेट। 
5. रोहित ने पकड़ा पहला कैच। 
6. मयंक ने बनाया पहला रन। 
7. मयंक अग्रवाल ने लगाया पहला चौका।
8. रोहित शर्मा ने लगाया पहला छक्का। 
9. ईशांत शर्मा पिंक बॉल से 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज। 
10. भारत के लिए पिंक बॉल से मयंक अग्रवाल ने खेली पहली गेंद। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 17th April 2026: KKR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 25वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच