IND V/S AUS T20: इस प्लेइंग XI से चौंका सकता है भारत, कोहली-कार्तिक का बैटिंग ऑर्डर बदलने की संभावना

Published : Sep 20, 2022, 09:29 AM IST
IND V/S AUS T20: इस प्लेइंग XI से चौंका सकता है भारत, कोहली-कार्तिक का बैटिंग ऑर्डर बदलने की संभावना

सार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच पहला टी20 मुकाबला आज मोहाली में खेला जाएगा। टीम इंडिया संभवतः सबसे बेस्ट टीम प्लेइंग इलेवन में उतारने की कोशिश करेगा। यह भी हो सकता है कि भारत के प्रयोगों का सिलसिला जारी रहे।   

India vs Australia 1st T20. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच मोहाली में खेला जाएगा। भारत के सामने दोहरी चुनौती है। पहली यह कि वर्ल्ड कप टी20 के लिए अपनी टीम को आकार दे सकें। वहीं दूसरी चुनौती यह है कि 2021 की टी20 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप से पहले अपनी दावेदारी मजबूत करे। इसलिए माना जा रहा है कि आज के मैच में कैप्टन रोहित शर्मा अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन मैदान में उतार सकते हैं। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का मुकाबला करने के लिए जमकर प्रैक्टिस की है। 

ओपनिंग पेयर कैसा होगा
ज्यादातर लोग यही मानकर चल रहे हैं कि कैप्टन रोहित और वाइस कैप्टन केएल राहुल ही पारी की शुरूआत करेंगे। लेकिन जिस तरह से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस की है, उससे यह भी नजर आ रहा है कि ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है। केएल राहुल नंबर 3 पर आ सकते हैं और कोहली-रोहित शर्मा की जोड़ी पहले ओवर से ही सामने वाली टीम पर अटैक करने की कोशिश करेगी। वहीं नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव, नंबर 5 पर रिषभ पंत, नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या बैटिंग करते दिख सकते हैं। जबकि बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। 

कार्तिक को मिल सकता है मौका
एशिया कप में दिनेश कार्तिक से ज्यादा रिषभ पंत को टीम में खेलने का मौका दिया गया था, जबकि वे सभी मैचों में अपना विकेट आसानी से थ्रो करते दिखे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिनेश कार्तिक को वरीयता दी जानी चाहिए और उन्हें ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने का मौका मिलना चाहिए। वहीं ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और आर अश्विन को मौका मिल सकता है। दोनों टीमें जीतने की कोशिश करेंगी लेकिन भारत की टीम को यह सीरीज इसलिए भी जीतनी है क्योंकि वे एशिया कप की हार को पीछे छोड़कर वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना चाहेंगे।

यह हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/आर अश्विन, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर/भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल।

यह भी पढ़ें

कौन हैं झूलन गोस्वामी? जो हैं भारतीय महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर, इनकी इन-स्विंग पर 'हिटमैन' भी खा गए गच्चा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल