'टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में चेंज हो जाता है इमोशन' यह कहकर मैदान पर उतरे सूर्या, खेल डाली करियर बेस्ट इनिंग

Published : Sep 27, 2022, 09:40 AM IST
'टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में चेंज हो जाता है इमोशन' यह कहकर मैदान पर उतरे सूर्या, खेल डाली करियर बेस्ट इनिंग

सार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के तीसरे टी20 मैच में 69 रनों का तूफानी पारी खेलने वाले सूर्य कुमार यादव (Suryakumar Yadav) मैच से ठीक पहले बुखार की गिरफ्त में थे। मैच के बाद जब सूर्या ने यह खुलासा किया तो फैंस भी दंग रह गए।  

Suryakumar Yadav Against Australia. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्णायक टी20 मुकाबले में बल्ले से सुनामी लाने वाले सूर्य कुमार यादव मैच से पहले बीमार थे। सूर्या ने मैच के बाद अक्षर पटेल के साथ बातचीत में इस बात का खुलासा किया, जिसे जानकर सूर्या के फैंस अब उन पर ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं। सूर्या ने 36 गेंदों पर 69 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 191 का रहा। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा
बीसीसीआई ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें सूर्या अक्षर पटेल से बाचतीच कर रहे हैं। सूर्य कुमार यादव ने बताया कि मैच से पहले वे काफी बीमार थे और ठीक से सो भी नहीं पाए थे। अक्षर पटेल ने पूछा कि आखिर क्या हुआ था? तो सूर्य कुमार ने कहा कि- 'पहले पेट में दर्द था फिर बुखार आ गया लेकिन मुझे पता था कि मैच जरूरी है। मैंने अपने डॉक्टर और फिजियो से कहा कि मैं ऐसे बीमारी लेकर बैठ नहीं सकता। आप कुछ भी करो...गोली दो...इंजेक्शन लगाओ लेकिन शाम तक मुझे ठीक करो। एक बार ग्राउंड पर आ गए और जर्सी पहन ली तो फिर अलग ही इमोशन है अपना।'

9 साल बाद भारत ने जीती सीरीज
टीम इंडिया ने अपने घर में 9 साल के बाद किसी टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। वह कंगारूओं को 2013 के बाद से किसी टी20 सीरीज में हरा नहीं पाए थे। लेकिन 2022 का टी20 सीरीज भारत के लिए काफी फायदेमंद रहा। पहला टी20 मुकाबला भारतीय टीम हार गई थी लेकिन नागपुर के दूसरे टी20 मैच में भारत ने जमकर पलटवार किया और मुकाबला जीत लिया। वहीं तीसरे और निर्णायक मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी और विराट कोहली की हाफ सेंचुरी के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 सीरीज जीत लिया।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने पलटा मैच का पासा, ये हैं 5 मोमेंट्स जब दोनों टीमों के बीच हुआ भारी घमासान...

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल