इंडिया V/S ऑस्ट्रेलिया 2nd T20: कैसे रूकेगा कंगारूओं का विजय रथ? क्या ट्रैक पर लौटेगी इंडियन बॉलिंग-फील्डिंग

Published : Sep 23, 2022, 10:35 AM IST
इंडिया V/S ऑस्ट्रेलिया 2nd T20: कैसे रूकेगा कंगारूओं का विजय रथ? क्या ट्रैक पर लौटेगी इंडियन बॉलिंग-फील्डिंग

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच (India vs Australia) आज शाम 6 बजे से नागपुर में खेला जाएगा। भारत के लिए सीरीज में बने रहना है या जीतना है तो हर हाल में यह मैच जीतना पड़ेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया आज ही सीरीज जीतने उतरेगी।   

India V/S Australia T20 Updates. ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से पीछे है। आज का मैच टीम इंडिया के लिए डू ऑर डाई का मुकाबला है। भारत जीता तो उसके पास अगला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोकने का मौका होगा। वहीं लगातार टी20 सीरीज जीत रही ऑस्ट्रेलियाई टीम आज ही सीरीज फतह करने की नियत से उतरेगी। कुल मिलाकर आज का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने जा रहा है। 

टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना नहीं
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम में गेंदबाजी को लेकर कुछ बदलाव दिख सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई तो भुवनेश्वर कुमार या उमेश यादव को बाहर बैठना होगा। यह भी हो सकता है कि भुवी और उमेश दोनों की जगह बुमराह और दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जाए। गेंदबाजी ही भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बना हुआ है। हालांकि टॉप ऑर्डर में केएल राहुल ने पहले मैच में फिफ्टी जड़कर अपनी जगह मजबूत कर ली है। रोहित शर्मा और केएल राहुल ही भारतीय टीम के ओपनर होंगे। इसके बाद विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या उतरेंगे। 

वर्ल्ड की तैयारी कैसे होगी
एशिया कप से ही यह कहा जा रहा है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत प्रयोग कर रही है। लेकिन क्रिकेट फैंस का कहना है कि प्रेजेंट मैच को न देखकर आने वाले विश्व कप की तैयारी करना कहीं से भी उचित नहीं है। यही कारण है कि भारतीय टीम में लगातार प्रयोग हो रहे हैं और टीम को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। कभी गेंदबाजी ढीली पड़ जाती है तो कभी बैटिंग ऑर्डर फेल हो जाता है। इसके साथ ही फील्डिंग का डिपार्टमेंट बेहद कमजोर दिख रहा है। कई मैच ऐसे रहे हैं जहां टीम बैटिंग पर ज्यादा भरोसा करती है और बाकी क्षेत्रों में फेल नजर आती है और मैच हार जाती है। इस समस्या से भी टीम इंडिया को निबटना होगा।

दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत/दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें

उम्र को मारो गोली: सचिन के बल्ले से निकला रनों का तूफान, चीते जैसी फुर्ती से क्रीज छोड़ निकले और जड़ा सिक्सर

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल