सबसे तेज डबल सेंचुरीः क्रिस गेल-वीरेंद्र सहवाग सहित 9 लोगों को पीछे छोड़ ईशान किशन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published : Dec 10, 2022, 02:36 PM ISTUpdated : Dec 10, 2022, 06:46 PM IST
सबसे तेज डबल सेंचुरीः क्रिस गेल-वीरेंद्र सहवाग सहित 9 लोगों को पीछे छोड़ ईशान किशन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

सार

भारत बनाम बांग्लादेश (India V/S Bangladesh) के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने नया कीर्तिमान बना दिया है। ईशान ने दुनिया में सबसे तेज दोहरा शतक ठोंककर दुनियाभर के गेंदबाजों को चौंका दिया है। ईशान किशन ने क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।  

Ishan Kishan Fastest Double Century. भारत बनाम बांग्लादेश (India V/S Bangladesh) के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने नया कीर्तिमान बना दिया है। ईशान ने दुनिया में सबसे तेज दोहरा शतक ठोंककर दुनियाभर के गेंदबाजों को चौंका दिया है। ईशान किशन ने क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है।

सबसे तेज दोहरा शतक
ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 126 गेंद पर 200 रन बनाने का कीर्तिमान बना दिया है। इससे पहले भारत के तीन खिलाड़ी दोहरा शतक जमा चुके हैं लेकिन सबसे कम गेंद पर यह कारनामा करने वाले ईशान किशन भारत के पहले खिलाड़ी हैं। आउट होने से पहले ईशान ने 131 गेंद पर 210 रनों की पारी खेली है। इसमें उन्होंने कुल 24 चौके और 10 शानदार छक्के जड़े हैं। अब ईशान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाया था। क्रिस गेल ने 138 गेंद पर दोहरा शतक जमाया था। 

 

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक 

  • ईशान किशन (इंडिया) 210 रन बनाम बांग्लादेश 2022
  • रोहित शर्मा (इंडिया) 264 रन बनाम श्रीलंका 2014 
  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड) 237 रन बनाम वेस्टइंडीज 2015
  • वीरेंद्र सहवाग (इंडिया) 219 रन बनाम वेस्टइंडीज 2011
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 219 रन बनाम जिम्बाववे 2015 
  • फखर जमान (पाकिस्तान) 210 रन बनाम जिम्बाबवे 2018
  • रोहित शर्मा (भारत) 209 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया 2013
  • रोहित शर्मा (भारत) 208 रन बनाम श्रीलंका 2013
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) 200 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत के चौथे खिलाड़ी बने
ईशान किशन ने दोहरा शतक लगा दिया है और ऐसा करने वाले वे भारत के चौथे प्लेयर बन चुके हैं। भारत के सबसे पहला दोहरा शतक ग्रेट सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग और रोहति शर्मा ने दोहरे शतक जड़े। अब ईशान किशन ने यह उपलब्धि हासिल की है। वैसे भी वे दुनिया के नौवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया है।

चौके-छक्के से बनाए 156 रन
ईशान किशन ने अपनी 210 रनों की पारी में 156 रन सिर्फ चौके-छक्के से बनाए हैं। ईशान ने 24 चौके और 10 छक्के जड़े। मैच के बाद ईशान किशन ने कहा कि जब वे आउट हुए तो 15 ओवर का गेम बाकी था और मैं आउट नहीं होता तो 300 रन भी बना देता। किशन ने विराट कोहली की तारीफ की और कहा कि उन्होंने शुरू से ही उनकी हौसलाअफजाई की।

यह भी पढ़ें

कौन है पाकिस्तान का मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद, डेब्यू मैच में झटके 7 विकेट, 145 साल में दूसरी बार ये कारनामा
 

PREV

Recommended Stories

IPL Auction 2026: वो 5 खिलाड़ी जिनपर RCB लुटा सकती हैं खूब पैसे
IND vs SA 3rd T20i: भारतीय Playing XI से 3 खिलाड़ियों का पत्ता साफ! गुस्से में गंभीर, खूंखार टीम तैयार