Sachin Tendulkar: भाजी-भात और घी के साथ सचिन का देसी अंदाज, Watch Video

सचिन तेंदुलकर का देसी अंदाज खूब वायरल हो रहा है। वरण भात और बटाटा भाजी खाते हुए उन्होंने मां के हाथ के खाने को याद किया। वीडियो को 17 लाख लाइक्स मिले।

Share this Video

Sachin Tendulkar Viral Video: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर मैदान पर अपने शानदार खेल के लिए तो मशहूर हैं ही, लेकिन मैदान के बाहर उनका सादा और देसी अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता है। सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है। सचिन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सचिन तेंदुलकर ने बताया अपना पसंदीदा देसी खाना
सचिन तेंदुलकर ने अपने नए वीडियो में खाने को लेकर अपनी पसंद बताई है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट करियर के दौरान उन्हें कई बार मां के हाथों का खाना बहुत याद आता था। क्रिकेट की व्यस्त जिंदगी और लगातार यात्रा के कारण वह घर के खाने को काफी मिस करते थे।

वीडियो में सचिन बताते हैं कि उन्हें पारंपरिक मराठी खाना बेहद पसंद है। खासकर वरण भात और बटाटा की भाजी उनके पसंदीदा व्यंजनों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों चीजों को घी के साथ खाने का स्वाद ही अलग होता है।

वरण भात और बटाटा भाजी के साथ सचिन का देसी अंदाज
वीडियो में सचिन तेंदुलकर बड़े चाव से वरण भात और बटाटा की भाजी खाते नजर आ रहे हैं। उनके खाने का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। सचिन ने बताया कि इस तरह के देसी खाने का असली मजा हाथ से खाने में ही आता है। वीडियो के आखिर में वह कहते हैं कि यह खाना चम्मच से नहीं, बल्कि हाथ से खाना चाहिए। उनके मुताबिक, हाथ से खाने पर ही इसका असली स्वाद मिलता है।

सचिन तेंदुलकर के वीडियो को 17 लाख से ज्यादा लाइक्स
सचिन तेंदुलकर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन का यह घरेलू अंदाज उनके प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। इंस्टाग्राम पर उनके इस वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के जरिए सचिन ने एक बार फिर दिखाया है कि कामयाबी और शोहरत के बावजूद उन्हें अपने घर के खाने और देसी स्वाद से कितना लगाव है।

Related Video