
संसद पर डेमोक्रेट्स का कब्जा-अब क्या करेंगे ट्रंप? US Politics में आने वाला है तूफान!
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है। डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में नियंत्रण हासिल कर लिया है। अब ट्रंप प्रशासन के सामने सिर्फ विपक्ष का विरोध नहीं, बल्कि कई बड़े सवालों और संभावित जांच का सामना करने की चुनौती भी होगी। डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर और हकीम जेफ्रीज ने साफ संकेत दिए हैं कि सरकार के फैसलों की जांच होगी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। ईरान युद्ध, यूक्रेन, वेनेजुएला और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई जैसे मुद्दे भी संसद में चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक विलियम एंथोलिस का मानना है कि टकराव के बीच हेल्थकेयर और महंगाई जैसे मुद्दों पर समझौते की गुंजाइश भी है। तो क्या ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच शुरू होगी राजनीतिक जंग या बनेगा कोई नया समझौता?