कौन है लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार? जो लेंगे रविंद्र जडेजा की जगह, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गजब के रिकॉर्ड्स

Published : Nov 29, 2022, 06:15 AM IST
कौन है लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार? जो लेंगे रविंद्र जडेजा की जगह, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गजब के रिकॉर्ड्स

सार

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बाद ठीक बाद टीम इंडिया बांग्लादेश (India vs Bangladesh) का दौरा करेगी। जहां पर 3 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह घातक स्पिनर सौरभ कुमार (Saurabh Kumar) को शामिल किया गया है।   

Who Is Saurabh Kumar. यूपी के बरौत से रोजाना 3 घंटे की जर्नी के बाद दिल्ली पहुंचकर प्रैक्टिस करने वाले बाएं हाथ के घातक स्पिनर सौरभ कुमार को आखिरकार अपनी मंजिल मिल ही गई। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है। सौरभ कुमार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह लेंगे। दोनों टेस्ट मैच की सीरीज 14 से 26 दिसंबर के बीच बांग्लादेश में खेली जाएगी। 

कौन हैं सौरभ कुमार
उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ कुमार कोरोना महामारी के दौरान क्रिकेट से दूर रहे लेकिन उनके आंकड़े बताते हैं कि वे कितनी घातक गेंदबाजी करते हैं। सौरभ ने रणजी मैचों में 21.09 की औसत से कुल 44 विकेट लिए हैं। 8 रणजी मैचों में सौरभ ने 5 बार 5 या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इतना ही नहीं फर्स्ट क्लास के 13 मैचों में सौरभ के नाम कुल 70 विकेट हैं और उन्होंने 7 बार 5 विकेट हासिल करने का बड़ा कारनामा किया है। इतना ही नहीं सौरभ कुमार बल्ले से भी बराबर योगदान करते रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें रविंद्र जडेजा के बाद सबसे बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर ऑलराउंडर माना जा रहा है। 

सौरभ कुमार के गजब के आंकड़े

  • यूपी के रहने वाले हैं सौरभ कुमार
  • फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 बार 5 विकेट
  • रणजी ट्रॉफी में 5 बार 5 विकेट
  • फर्स्ट क्लास के 13 मैच में 70 विकेट
  • रणजी ट्रॉफी के 8 मैच में 44 विकेट

टेस्ट सीरीज में सौरभ का टेस्ट
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा चोट की वजह से बांग्लादेश दौरे पर नहीं जा पाएंगे। उनकी जगह सौरभ कुमार टीम में शामिल किए गए हैं। सौरभ कुमार ने हाल ही में बेंगलुरू में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व किया जहां मुंबई के खिलाफ उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया है। इतना ही नहीं कर्नाटक के खिलाफ मिली 7 विकेट की जीत के हीरो भी सौरभ ही रहे हैं। बांग्लादेश की पिचें भी स्पिनर्स की मददगार होती हैं, ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गेंदबाज वहां कमाल का प्रदर्शन करने वाला है और अकेले दम पर टीम को मैच जिताने की काबिलियत रखता है।

यह भी पढ़ें

विजय हजारे ट्रॉफी में रितुराज गायकवाड़ ने 6 गेंद पर कैसे जड़े 7 छक्के? देखें यह कमाल का वीडियो

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?