विजय हजारे ट्रॉफी में रितुराज गायकवाड़ ने 6 गेंद पर कैसे जड़े 7 छक्के? देखें यह कमाल का वीडियो

क्या आपने कभी सुना है कि 6 गेंद के ओवर में किस बल्लेबाज ने 7 छक्के जड़ (7 Sixes In One Over) दिए हैं। जी हां अगर नहीं सुना है तो इस वीडियो में देख लीजिए और यह कारनामा भारतीय बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) ने किया है।
 

Manoj Kumar | Published : Nov 28, 2022 9:11 AM IST

Rituraj Gaikwad 7 Sixes In One Over. बीसीसीआई की घरेलू प्रतिस्पर्धा यानि विजय हजारे ट्रॉफी में रितुराज गायकवाड़ ने कमाल कर दिया है। गायकवाड़ ने 1 ही ओवर में 7 छक्के जड़ने का बड़ा कारनामा कर दिखाया है। 28 नवंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में रितुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक जमाया और कुल 220 रनों की बड़ी पारी खेली। उन्होंने 159 गेंदों पर 220 रन बनाए जिसमें एक ओवर में ही 7 छक्के मारने का चमत्कार कर दिखाया है।

महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में कमाल 
रितुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़े हैं। इसी के साथ गायकवाड़ दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 1 ओवर में 7 छक्के मारने का कमाल किया है। सामने यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह रहे जिन्हें यह ओवर जिंदगी भर नहीं भूलेगा। लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा सिंह ने इस ओवर में 1 नो बॉल फेंकी जिस पर छ्क्का लगा फिर फ्री हिट पर छ्क्का मारकर रितुराज ने इतिहास में नाम दर्ज करा लिया।

कैसे पड़े यह 7 छक्के

गायकवाड़ ने जड़े कुल 16 छक्के 
159 गेंदों पर 220 रनों की बड़ी पारी खेलने वाले गायकवाड़ ने मैच में कुल 16 छक्के जड़े हैं। गायकवाड़ ने पहले 109 गेंद पर शतक पूरा किया। इसके बाद अगली 50 गेंदों पर 120 रन ठोंक दिए। इसके साथ ही एक ओवर में 43 रन बनाने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। गायकवाड़ ने ए लिस्ट में 58.71 की औसत से कुल 3758 रन बनाए हैं, जो दुनिया में किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा औसत है।

यह भी पढ़ें

गिनीज बुक रिकॉर्ड्स में क्यों दर्ज हुआ BCCI का नाम? नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL के दौरान हुआ अनोखा कारनामा
 


 

Share this article
click me!