India vs England 1st Test : 22 साल बाद चेन्नई में भारत को मिली हार, इंग्लैंड की भारतीय जमीन पर सबसे बड़ी जीत

चेन्नई में खेले जा रहे चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से मात दी। 22 साल में भारत को पहली बार चेन्नई में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय जमीन पर रनों के हिसाब से यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2006 में मुंबई में भारत को 212 रन से मात दी थी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 9, 2021 7:07 AM IST / Updated: Feb 09 2021, 02:00 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई में खेले जा रहे चार मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रन से मात दी। 22 साल में भारत को पहली बार चेन्नई में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय जमीन पर रनों के हिसाब से यह इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2006 में मुंबई में भारत को 212 रन से मात दी थी।

मैच के आखिरी दिन भारत 39 रन पर 1 विकेट से आगे खेलने उतरा। लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल (50) और चेतेश्वर पुजारा (15 रन) जल्दी ही चलते बने। इसके बाद विराट कोहली ने कुछ देर हार टालने की कोशिश की। लेकिन वे  72 रन पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लीच का शिकार हो गए। उन्होंने इस मैच में 24वां अर्धशतक जमाया। 

कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया कमाल
विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। अजिंक्य रहाणे ने 0, रिषभ पंत ने 11, वॉशिंगटन सुंदर ने 0, अश्विन ने 9, नदीम ने 0, इशांत शर्मा ने 5 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लीच ने चार और जेम्स एंडरसन ने 3 विकेट लिए। 

 


स्कोर:

इंग्लैंड पहली पारी-  578 रन बनाए। भारत पहली पारी में 337 रन बना सका। 
इंग्लैंड दूसरी पारी - 178 रन पर ऑलआउट। भारत ने 192 रन बनाए। 

अब तक के सबसे बड़े रन चेज का सामना करने उतरी थी टीम इंडिया
भारत को मैच जीतने के लिए 420 रन चाहिए थे। ये टेस्ट क्रिकेट में अभी तक का सबसे बड़ा चेज था। इससे पहले 418 रन लक्ष्य सबसे ज्यादा था। इसे 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज ने चेज किया था। वहीं, भारत ने 406 रन के स्कोर का पीछा किया था। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। 

दूसरी पारी में अश्विन ने झटके 6 विकेट, तोड़ा 114 साल का रिकॉर्ड
भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन आर अश्विन ने गेंद थामते ही ऐसा करिश्‍मा कर दिया जो 114 साल से देखने को नहीं मिला था। अश्विन ने पहली ही गेंद पर इंग्लिश बैट्समैन रोरी बर्न्‍स को स्लिप में खड़े अजिंक्‍य रहाणे के हाथों कैच कराकर आउट किया और अपना नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, अश्विन के बतौर स्पिनर पहली गेंद पर किसी का विकेट लिया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 114 साल बाद हुआ है। इससे पहले 1907 में साउथ अफ्रीका के अल्‍बर्ट वोल्‍गेरजा ने ये कारनामा किया था। उससे पहले 1888 में इंग्‍लैंड के बॉबी पील ने ऑस्‍ट्रेलिया के एलेक बैनरमैन को पहली गेंद पर शिकार बनाया था। अब ऐसा करने वाले अश्विन तीसरे स्पिनर बने हैं। इंग्लैंड की दूसरी पारी में अश्विन ने 6 विकेट लिए हैं।

भारतीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज नदीम, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड टीम
डोमिनिक सिबले, रोरी बर्न्स, डेनियर लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ऑली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन।

Share this article
click me!