ये तो हद हो गई! केएल राहुल के जीरो पर आउट होने पर अथिया शेट्टी को कर रहे ट्रोल, कहा- इसकी शादी तो अब केंसिल

Published : Aug 29, 2022, 10:21 AM IST
ये तो हद हो गई! केएल राहुल के जीरो पर आउट होने पर अथिया शेट्टी को कर रहे ट्रोल, कहा- इसकी शादी तो अब केंसिल

सार

Ind vs Pak Asia Cup 2022: भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद कुछ इंटरनेट यूजर्स ने केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को खूब ट्रोल किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए महा मुकाबले में भले ही भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की और पाकिस्तान से 10 महीने बाद हार का बदला ले लिया हो, लेकिन इस मैच में शून्य पर आउट हुए भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की जमकर मिट्टी पलीत की जा रही है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में शुरुआती झटका लगा और वह पहली बॉल पर बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। यहां तक कि कुछ फैंस उनकी शादी कैंसिल होने की बात भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि केएल राहुल के जीरो पर आउट होने पर किस तरह से सुनील शेट्टी और अथिया शेट्टी को लेकर मीम्स बनाए जा रहे हैं....

ट्विटर पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के आउट होने पर अथिया शेट्टी को कॉल किया और पूछा- बेटा  क्या तुम राहुल के लिए श्योर हो ?

गीथिका नाम की एक टि्वटर यूजर ने एक फोटो शेयर करें लिखा कि अथिया शेट्टी केएल राहुल को कह रही है देखो कोहली कैसे खेल रहा है?

तो वहीं सौरव ओझा नाम के यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा सुनील शेट्टी- बोल पेंसिल 
अथिया शेट्टी-  पेंसिल 
सुनील शेट्टी- तेरी शादी कैंसिल
इसके साथ ही उसने मजेदार फोटो भी शेयर की है।

तो वहीं ट्विटर पर एक यूजर ने केएल राहुल के क्रिकेट करियर की तुलना अथिया शेट्टी के एक्टिंग करियर से कर दी और लिखा कि राहुल का क्रिकेट करियर अब अथिया शेट्टी के एक्टिंग करियर जैसा बनता जा रहा है।

ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म वेलकम की फोटो शेयर करते हुए मीम बनाया और लिखा कि सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी और उसका पूरा परिवार केएल राहुल की इनिंग देखने के बाद...

बता दें कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का नाम के राहुल के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई इवेंट्स में एक साथ देखा जा चुका है। उनके भाई अहान शेट्टी की फिल्म तड़प के प्रीमियर में भी अथिया और केएल राहुल एक साथ नजर आए थे। वहीं केएल राहुल की सर्जरी के दौरान भी अथिया उनके साथ मौजूद थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दूसरी ओर इस मैच की बात की जाए तो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में शुरुआती झटका जरूर लगा। लेकिन विराट कोहली (34) और रोहित शर्मा (12) ने पारी को संभाला। इसके बाद अंत में रविंद्र जडेजा (29) और हार्दिक पांड्या (17*) ने टीम को शानदार जीत दिलाई और पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- हार्दिक के डबल अटैक से नहीं उबर पाए पाकिस्तानी, इन 5 मोमेंट्स से जानें कैसे इंडिया ने पाक के जबड़े से छीनी जीत

India vs Pakistan: पाकिस्तान को हार्दिक झटका, भुवी का चौतरफा वार, पहली बार इंडियन फास्ट बॉलर्स ने रचा इतिहास

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs NED: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result भारत vs नीदरलैंड्स
अभिषेक शर्मा का टोटका भी नहीं आया काम, तीसरी बार 0 पर आउट हो बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड