9 साल बाद देश में आयोजित होगा शतरंज का दूसरा सबसे बड़ा विश्व आयोजन, रूस से छीनकर भारत को सौंपी मेजबानी

Published : Mar 16, 2022, 11:25 AM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 12:13 PM IST
9 साल बाद देश में आयोजित होगा शतरंज का दूसरा सबसे बड़ा विश्व आयोजन, रूस से छीनकर भारत को सौंपी मेजबानी

सार

विश्व शतरंज ओलंपियाड का आयोजन इसी साल पहले रूस में होना प्रस्तावित था। रूस से छीनकर इसकी मेजबानी भारत को सौंपी गई है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation) द्वारा शतरंज ओलंपियाड और अन्य सभी आधिकारिक प्रतियोगिताओं को यूक्रेन पर अपने सैन्य अभियानों के कारण रूस से दूर ले जाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बोली लगाई थी। भारत का यह प्रयास सफल रहा और उसे मेजबानी मिल गई। 

स्पोर्ट्स डेस्क: शतरंज के फैंस और इस खेल से जुड़े भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल भारत में शतरंज ओलंपियाड का आयोजन होने वाला है। आयोजन के लिए चेस सिटी चेन्नई को चुना गया है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (All India Chess Federation) ने बुधवार को इस बारे में घोषणा की है कि भारत आगामी 44वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 (World Chess Olympiad 2022) की मेजबानी करेगा। 

महासंघ के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस आयोजन को लेकर पुष्टि की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में एआईसीएफ ने लिखा, "यह अब आधिकारिक है... भारत चेन्नई में 44 वें विश्व शतरंज ओलंपियाड 2022 की मेजबानी करेगा।" 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का बड़बोलापन, आईपीएल को लेकर कही ये बात, हम बताते हैं- किसमें कितना है दम..

रूस से छीनकर भारत को सौंपी गई टूर्नामेंट की मेजबानी 

विश्व शतरंज ओलंपियाड का आयोजन इसी साल पहले रूस में होना प्रस्तावित था। रूस से छीनकर इसकी मेजबानी भारत को सौंपी गई है। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation) द्वारा शतरंज ओलंपियाड और अन्य सभी आधिकारिक प्रतियोगिताओं को यूक्रेन पर अपने सैन्य अभियानों के कारण रूस से दूर ले जाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद भारत ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बोली लगाई थी। भारत का यह प्रयास सफल रहा और उसे मेजबानी मिल गई। 

शतरंज ओलंपियाड 2022 का आयोजन पहले 26 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाला था। अभी तक ऐसा तय नहीं है कि भारत में होने वाला आयोजन भी इसी तारीख पर होगा या उसमें बदलाव किया जाएगा। तारीखों को लेकर घोषणा बाद में की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: दुनिया के नामी बाइकर रॉबी मैडिसन ने अपनी जान पर खेलकर लॉन्च की राजस्थान रॉयल्स की जर्सी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने जताई खुशी 

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin) ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे 'गर्व का क्षण' बताया। स्टालिन ने कहा, "खुशी है कि भारत की शतरंज राजधानी 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी करने के लिए तैयार है। तमिलनाडु के लिए गर्व का क्षण! चेन्नई दुनिया भर के सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करता है।" 

भारत में शतरंज का ये दूसरा सबसे बड़ा आयोजन होगा। इससे पूर्व साल 2013 में भारत के चेन्नई में ही विश्व चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। उस दौरान शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद और मैग्नस कार्लसन के जोरदार मुकाबला देखने को मिला था। अब 9 साल बाद देश में आयोजित होने वाला ये दूसरा बड़ा विश्व आयोजन होगा।  

यह भी पढ़ें: 

IPL 2022 Update: आईपीएल में इस बार नई भूमिका में नजर आएंगे शेन वॉटसन

साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर्स पर भरोसा जता रहा है बांग्लादेश बोर्ड, दो सप्ताह में दो दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी

शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ले ली जोरदार फिरकी, इस बात से हैं नाराज

PREV

Recommended Stories

IPL Playoffs: एक जगह, 5 दावेदार! पढ़ें CSK की हार ने कैसे उलझा दिया पूरा समीकरण?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान