क्रिकेटर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका ने 17 मार्च को लखनऊ के होटल द सेंट्रम में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। इसमें खेल जगत से लेकर राजनीति की दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी नजर आए।

Kuldeep Yadav Reception Photos: टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव का रिसेप्शन मंगलवार 17 मार्च को लखनऊ के होटल द सेंट्रम में हुआ। इस दौरान राजनीति जगत के अलावा क्रिकेट की दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं। रिसेप्शन के दौरान कुलदीप और उनकी पत्नी की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिनमें वंशिका पति से रूठी-रूठी नजर आ रही हैं। हालांकि, सच्चाई क्या है, ये तो कुलदीप ही बता सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिकेट स्टार्स की मौजूदगी

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में कई बड़े क्रिकेटर शामिल हुए। इनमें हेड कोच गौतम गंभीर भी हैं। गौतम ने काफी देर तक कुलदीप-वंशिका से बातचीत की। बताया जा रहा है कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह शादी में शामिल नहीं हो पाए थे, इसलिए रिसेप्शन में पहुंचे। गंभीर के अलावा ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रवीन्द्र जडेजा भी पत्नी रीवाबा के साथ पहुंचे। 

14 मार्च को मसूरी में लिए सात फेरे

बता दें कि कुलदीप-वंशिका की शादी 14 मार्च को उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट मसूरी में हुई। इसके बाद कुलदीप पत्नी वंशिका के साथ अपने होमटाउन कानपुर लौटे जहां उनका जमकर स्वागत हुआ। बाद में 17 मार्च को दोस्तों और करीबियों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। योगी के पहुंचते ही कुलदीप ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बाद में योगी ने कपल को बुके भेंट करते हुए फोटो खिंचाई और दोनों को कुछ गिफ्ट भी दिया। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे

कुलदीप यादव-वंशिका के वेडिंग रिसेप्शन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। 

कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कांग्रेस नेता और IPL के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी नजर आए।