भारत ने 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज, कोहली की कप्तानी में द अफ्रीका को 10 मैच में 7वीं हार

भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज को 3-0 से जीत लिया। रांची में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने द अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा दिया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 22, 2019 4:58 AM IST / Updated: Oct 22 2019, 11:07 AM IST

रांची. भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज को 3-0 से जीत लिया। रांची में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में भारत ने द अफ्रीका को पारी और 202 रन से हरा दिया। भारत ने पहली पारी में 497 रन बनाए थे, जवाब में पहली पारी में द अफ्रीका 162 रन पर ऑलआउट हो गई। फॉलोऑन खेलने उतरी अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 133 रन पर सिमट गई। 

रोहित बने मैन ऑफ द मैच
रोहित शर्मा ने पहली पारी में 212 रन बनाए। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 115 रन की पारी खेली। शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज भी मिला।

Latest Videos

भारत की ओर से गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद शमी ने मैच में 5, उमेश यादव ने 5, शादाब नदीम ने 4, रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। 

कोहली की कप्तानी में अफ्रीका के खिलाफ 7वीं जीत
कोहली की कप्तानी में भारत ने अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट खेले हैं। इनमें से यह 7वीं जीत है। 

अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी हार
पारी और रन के मामले में यह अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले द अफ्रीका 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 360 रन से हारी थी। 

अफ्रीका की चार बड़ीं हार

कितने रन से  टीमकब
पारी और 360 रनऑस्ट्रेलिया 2001/02
पारी और 259 रनऑस्ट्रेलिया   1949/50
पारी और 202 रन इग्लैंड1888/89
पारी और 202 रन भारत2019/20

Share this article
click me!

Latest Videos

CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
रिटर्न मशीन हैं 7 Stocks..मात्र 1 साल रखें बढ़ेगा पैसा!