India V/S South Africa ODI Series: शिखर धवन की कप्तानी में ये रंगरूट देंगे अफ्रीका को टक्कर, जानें कैसी है टीम

Published : Oct 03, 2022, 10:46 AM IST
India V/S South Africa ODI Series: शिखर धवन की कप्तानी में ये रंगरूट देंगे अफ्रीका को टक्कर, जानें कैसी है टीम

सार

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में होगी जबकि उप कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे।   

India V/S South Africa ODI Series. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे मौजूदा टी20 सीरीज के बाद तुरंत बाद 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि श्रेयस अय्यर को टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है। टीम में युवाओं को मौका दिया गया है। सही मायनों में यह कहा जा सकता है कि टीम इंडिया इन दिनों दो टीमों के साथ खेल रही है। आइए जानते हैं टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है...

रंगरूटों को दिया गया मौका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जो टीम घोषित की गई है। उसमें ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। टीम में शिखर धवन कप्तान हैं। जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयर अय्यर को दी गई है। वहीं टीम ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, विकेट कीपर ईशान किशन, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, रवि विश्नोई जैसे युवा प्रतिभाओ को मौका दिया गया है। गेंदबाज दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज भी भारत की एक दिवसीय टीम का हिस्सा हैं। 

 

क्यों किया गया बदलाव
भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई से मांग की थी कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को पहले ही ऑस्ट्रेलिया जाना चाहिए। ताकि वहां की कंडीशंस को भलीभांति जान सकें और टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हालात में खुद को ढाल सकें। यही कारण है कि टीम इंडिया ने ने पूरी तरह से नई टीम उतारने का निर्णय लिया है। इस टीम में कोई भी ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा हो। वर्ल्ड कप के जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल मोहम्मद सिराज और स्टैंडबाय खिलाड़ी दीपक चाहर ही एकदिवसीय सीरीज में शामिल किए गए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे टीम
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि विश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।

यह भी पढ़ें

कौन हैं बुमराह जिनके बाहर होने से कमजोर हो गई टीम इंडिया की एक कड़ी, गेल के तूफान में पहली बार डाला था लंगर...
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI: छक्कों में रोहित नंबर-1, रनों में कोहली का राज..कीवियों के खिलाफ टूटे 4 बड़े रिकॉर्ड
IND vs NZ 2nd ODI: हारते-हारते बचा भारत! 113 पर गिरे 7 विकेट, फिर बारिश ने ऐन मौके पर पलट दिया खेल