टीम इंडिया के लिए लकी है इंदौर का मैदान, कोहली, रहाणे का है शानदार रिकॉर्ड

Published : Nov 12, 2019, 04:28 PM ISTUpdated : Nov 12, 2019, 04:30 PM IST
टीम इंडिया के लिए लकी है इंदौर का मैदान, कोहली, रहाणे का है शानदार रिकॉर्ड

सार

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। भारत का यह नया टेस्ट वेन्यू टीम इंडिया के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। यहां खेले गए 7 मैचों में भारत ने सभी मैच जीते हैं। 

इंदौर. बांग्लादेश के खिलाफ T-20 सीरीज जीतने के बाद भारत की नजरें टेस्ट सीरीज जीतने पर हैं। टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद भारत कोई भी मैच नहीं हारा है और टेस्ट चैंपियनशिप की टैबल पर टॉप में है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहला टेस्ट इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। भारत का यह नया टेस्ट वेन्यू टीम इंडिया के लिए बहुत लकी साबित हुआ है। यहां खेले गए 7 मैचों में भारत ने सभी मैच जीते हैं। 

एकमात्र टेस्ट में शानदार है रोहित और रहाणे का रिकॉर्ड 
इंदोर के होल्कर मैदान में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। इस मैच में भारतीय कप्तान कोहली और टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे का रिकॉर्ड शानदार है। इस मैच में कोहली ने 211 रनों की शानदार पारी खेली थी और रहाणे ने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर 188 रन भी इसी मैच में बनाया था। इन दोनों के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। अश्विन ने दूसरी पारी में 59 रन देकर 7 विकेट लिए थे। एक पारी में यह अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। पहली पारी में भी अश्विन ने 6 विकेट लिए थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में भारत ने 321 रनों से जीत हासिल की थी। रनों के लिहाज से यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। पुजारा ने भी मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा था। 

वनडे में भी अजेय है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने इस मैदान में कुल 5 वनडे मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में भारत ने जीत हासिल की है। टीम इंडिया इस मैदान में अब तक 4 टीमों को शिक्स्त दी है। 2007 से लेकर 2017 के बीच भारत ने इस मैदान में खेले गया हर मैच जीता है। इंदौर को हाल ही में टेस्ट वेन्यू का दर्जा मिला है। इंदौर की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है, हालांकि टेस्ट मैच में यहां पर तीसरे दिन से ही स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगती है। 

एक T-20 भी भारत ने जीता
इंदौर में अब तक एक ही T-20 मैच खेला गया है। इस मैच में रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी की थी। कप्तानी पारी खेलते हुए रोहित ने यहां शानदार शतक जड़ा था और भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 260 रन बनाए थे। श्रीलंका की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई थी और 88 रन से यह मैच हार गई थी। भारते के लिए कुलदीप और चहल की जोड़ी ने मिलकर 7 विकेट झटके थे। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19th April 2026: KKR vs RR and PBKS vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 28-29वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच