सर जडेजा का कारनामा, वसीम अकरम और स्टार्क जैसे गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

Published : Oct 04, 2019, 04:34 PM ISTUpdated : Oct 04, 2019, 05:33 PM IST
सर जडेजा का कारनामा, वसीम अकरम और स्टार्क जैसे गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में रविंद्र जडेजा ने एक और कारनामा अपने नाम कर लिया। अफ्रीका के खिलाफ मैच के तीसरे दिन जडेजा ने 2 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट भी कर लिए हैं।

विशाखापट्टनम. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में रविंद्र जडेजा ने एक और कारनामा अपने नाम कर लिया। अफ्रीका के खिलाफ मैच के तीसरे दिन जडेजा ने 2 विकेट लिए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट भी कर लिए हैं।

भारत के 502 रन के जवाब में उतरी अफ्रीका की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 385 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। क्विंटन डीकॉक ने अपने करियर का पांचवा शतक लगाया। जडेजा ने डीन एल्गर और डेन पीड को आउट किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में अपने 200 विकेट भी पूरे कर लिए। इसी के साथ जडेजा सबसे कम मैच में 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

जडेजा ने स्टार्क-वसीम अकरम को पीछे छोड़ा

गेंदबाज देशमैच (टेस्ट)
रविंद्र जडेजाभारत44
रंगना हेराथश्रीलंका 47
मिशेल जॉनसनऑस्ट्रेलिया49
मिशेल स्टार्क    ऑस्ट्रेलिया50
बिशन सिंह बेदीभारत  51
वसीम अकरमपाकिस्तान 51


भारत की ओर से मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक
भारत ने पहली पारी में 502 बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा मयंक अग्रवाल ने 215 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 176 रन की पारी खेली। जडेजा ने 30 रन बनाए। अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने तीन विकेट झटके। 
 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday Match, IND vs WI 3rd ODI Result: कल का मैच कौन जीता? KL राहुल का शतक, विंडीज का रिकॉर्ड चेज
IND vs WI 3rd ODI Result: 352 रन बनाकर भी हारा भारत, शाई होप के नाबाद 162 रनों से विंडीज का रिकॉर्ड चेज