IPL 2022 Update: आईपीएल की शुरुआत होते ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अब आगे की राह होगी और कठिन

IPL 2022: मिशेल मार्श हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए व्हाइट बॉल के सर्वश्रेष्ठ और उपयोगी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 28, 2022 9:59 AM IST / Updated: Mar 28 2022, 03:30 PM IST

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की सबसे मजबूत टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को करारा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने के कारण अब इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनकी उपलब्धता संदिग्ध हो गई है। 

फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर हैं मार्श 

ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श इस समय पाकिस्तान में हैं। वह टीम के साथ आगामी वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार को अभ्यास के दौरान उन्हें कूल्हे में चोट का सामना करना पड़ा था। ताजा जानकारी के मुताबिक वे पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से लगभग बाहर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: RCB में विराट कोहली की जगह ली, लेकिन क्यों नायक ये खलनायक बना ये खिलाड़ी

नीलामी में 6.5 करोड़ में बिके थे मार्श 

फरवरी में हुई आईपीएल की मेगा नीलामी में मिशेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने मोटी कीमत पर खरीदा था। कई टीमों की होड़ के बाद दिल्ली ने मार्श 6.5 करोड़ रुपए अदा कर अपने दल में शामिल किया था। अब अहम मौके पर मार्श का अनफिट होना फ्रेंचाइजी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम का बॉलिंग अटैक पहले के मुकाबले काफी कमजोर हो चुका है। 

ये कमजोरी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उजागर भी हो चुकी है। अब मार्श का चोटिल होना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है। वनडे के बाद एकमात्र टी20 मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: ना धोनी ना कोहली, इस सीजन इन 6 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

30 साल के मार्श हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए व्हाइट बॉल के सर्वश्रेष्ठ और उपयोगी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य भी थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में नाबाद 77 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला खिताब दिलाने में मदद की थी। 

(नोट- ये मार्श के साल 2021 में किए गए प्रदर्शन का लेखा-जोखा है।)

पिछले साल मार्श ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। साल 2021 में उन्होंने 36.88 की औसत से कुल 627 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले थे। ऐसे में उनकी अहमियत टीम के लिए समझी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: पहली बार आमने-सामने होंगे 2 भाई, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा महामुकाबला

दिल्ली ने जीत के साथ की है आईपीएल की शुरुआत 

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के दूसरे मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने कांटे के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। 178 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 18.2 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए शानदार जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए थे। 

ललित यादव और अक्षर पटेल ने पलटा मैच का पासा 

लगातार विकेट खोने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैच में काफी देर तक पिछड़ रही थी और किसी ने उम्मीद नहीं की थी हालात उसके पक्ष में हो जाएंगे। ललित यादव ने अहम वक्त पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 38 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में ही 38 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत की औपचारिकता पूरी की। उन्होंने 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पारी में 2 चौके और 3 छक्के जमाए। 

यह भी पढ़ें: 

अंजलि तेंदुलकर की जंगल सफारी : खुली जिप्सी में सरिस्का की सैर पर निकलीं, टाइगर साइटिंग हुई तो सेल्फी ली

IPL 2022 RCB vs PBKS: आरसीबी-पंजाब किंग्स की ओर से रनों की सुनामी, मैच में बने 413 रन और लगे 27 छक्के

IPL 2022 MI vs DC: इस गलती के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Read more Articles on
Share this article
click me!