MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2022: ना धोनी ना कोहली, इस सीजन इन 6 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

IPL 2022: ना धोनी ना कोहली, इस सीजन इन 6 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज हो चुका है। हर दिन धमाकेदार मैच खेले जा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) एक ऐसा मंच है जहां से कई सारे क्रिकेटरों ने इंटरनेशनल टीम में अपनी जगह बनाई और अपना लोहा मनवाया। कुछ इसी तरह की उम्मीद इस बार युवा खिलाड़ियों से की जा रही है, जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का भविष्य तय करेंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे छह खिलाड़ियों के बारे में जिन पर पूरे आईपीएल के 15 सीजन में सबकी नजरें टिकी होगी कि ये खिलाड़ी इस सीजन क्या करते हैं और इनका भविष्य भी इस सीजन पर आधारित होगा... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 28 2022, 10:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2020 U19 वर्ल्ड कप के दौरान सभी को प्रभावित किया। इसी कारण राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में 8 करोड़ रुपए में रिटेन किए। रिटेन होने के बाद उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने इन्हें 2.4 करोड़ में खरीदा था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले यशस्वी 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। आईपीएल के अपने 2 सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 289 रन बनाए है। 

26

महिपाल लोमरोर (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
महिपाल लोमरोर को इस साल आरसीबी ने 95 लाख रुपए में खरीदा है। बाएं हाथ का बल्लेबाज किसी भी स्पिनर की बोलती बंद कर सकता है और यही कारण है कि आरसीबी मीडिल ऑर्डर में उनका इस्तेमाल करने की कोशिश कर सकता है। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए लोमरोर ने महज 17 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। 

36

राहुल त्रिपाठी (सनराइजर्स हैदराबाद)
आईपीएल में खेले गए 62 मैचों में राहुल त्रिपाठी ने 1385 रन बनाए है। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ कुछ सीजन बिताने के बाद, दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए एक नई चुनौती है। हैदराबाद इस बल्लेबाज का उपयोग कैसे करता है यह देखना दिलचस्प होगा लेकिन त्रिपाठी की बड़ी हिटिंग पावर को जानते हुए, फ्रेंचाइजी को उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज सकती है। केन विलियमसन और निकोलस पूरन के साथ वह टीम को बेहतरीन शुरुआत दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2022: इतनी स्टाइलिश है पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल की वाइफ, देखें मैच के बाद किस तरह दे रही पोज

IPL 2022 RCB vs PBKS: आरसीबी-पंजाब किंग्स की ओर से रनों की सुनामी, मैच में बने 413 रन और लगे 27 छक्के

46

डेवाल्ड ब्रेविस (मुंबई इंडियंस)
'जूनियर एबीडी' उर्फ ​​​​डेवाल्ड ब्रेविस ने अंडर 19 विश्व कप में 506 रन बनाकर धूम मचा दी थी और उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए  दाएं हाथ के बल्लेबाज को मेगा नीलामी में 3 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के लिए बल्लेबाज को तीसरे या चौथे नंबर पर भेजा जा सकता है।

56

यश धुल (दिल्ली कैपिटल्स)
भारत U19 विजेता कप्तान ने काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है और उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बड़े रनों के साथ टूर्नामेंट में सफलता हासिल की। अपने फर्स्ट क्लास मैच में यश धुल ने दोनों पारियों में शतक बनाया। उनके इसी खेल को देखते हुए दिल्ली ने 50 लाख रुपए में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। अब देखना होगा कि ये खिलाड़ी इस लीग में क्या कमाल करता है।

66

राज बावा (पंजाब किंग्स)
भले ही अपने पहले मैच में जीरो पर आउट हुए राज बावा की आईपीएल 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, लेकिन ये खिलाड़ी अपनी ऑलराउंडर क्षमताओं चलते टीम के मूल्यवान खिलाड़ी साबित हो सकते है। अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बतौर भारतीय बावा दूसरे नंबर पर थे। उनके इसी खेल को देखते हुए पंजाब किंग्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 RCB vs PBKS: डु प्लेसिस और कार्तिक की तूफानी पारियों के सहारे आरसीबी ने खड़ा किया पहाड़ सा स्कोर

IPL 2022 MI vs DC: कांटे की टक्कर में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को धोया, अक्षर-ललित ने पलटा मैच का पासा

IPL 2022 MI vs DC: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में दिखाई ताकत, ईशान ने खेली तूफानी पारी

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
आईपीएल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved