एमएस धोनी के बिना ऐसे कट रहे वाइफ साक्षी के दिन, इसे बनाया अपना बेस्ट फ्रेंड, देखें- क्यूट वीडियो

Sakshi Dhoni's latest video: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने ब्लू बर्ड के साथ खेलती नजर आ रही है।

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2022 7:55 AM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) वह कमाल नहीं कर पाई, जो उसने पिछले बार करके दिखाया था। लेकिन टीम के कप्तान और थाला एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी से लेकर उनकी तूफानी पारियों की हर जगह तारीफ की जा रही है। धोनी के अलावा उनकी वाइफ साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भले ही इस बार आईपीएल में उनके साथ मौजूद नहीं है। लेकिन किसी ना किसी तरह वह लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बीच बुधवार को इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रांची के अपने फार्महाउस पर अपने क्यूट से फ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं मिसेज धोनी का यह वीडियो और उनका यह क्यूट फ्रेंड...

एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती है और आए दिन वह अपनी और अपनी बेटी जीवा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इस बीच बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साक्षी ब्लू कलर की चेक्स वाली ड्रेस पहनी नजर आ रही है। साथ ही उनके कंधे पर एक सफेद रंग का पक्षी भी बैठा है। जिसकी आंखें नीली कलर की है। यह वीडियो शेयर कर साक्षी ने नीले दिल वाली इमोजी बनाई और ब्लू लिखा। इस वीडियो में साक्षी अपने प्यारे से पक्षी को दुलार करती नजर आ रही है। तो वहीं उनका यह पेट भी उनके साथ खूब मस्ती करता दिख रहा है।

Latest Videos

सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और खबर लिखे जाने तक 1.28  लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। तो वही एक यूजर ने लिखा कि 'आईपीएल की भीड़ में आपकी उपस्थिति को याद किया जा रहा है।' तो वही काफी समय बाद अपना वीडियो अपलोड करने पर एक फैन कह रहा है कि 'लंबे समय बाद आपको देख कर बहुत अच्छा लगा।'

दूसरी ओर एमएस धोनी की बात की जाए तो इस समय वह आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, शुरुआत में इस टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा के हाथ में थी। लेकिन उन्होंने आईपीएल की बीच में ही धोनी को टीम का नेतृत्व सौंप दिया। सीएसके ने इस सीजन 13 मैच खेले हैं जिसमें से वह चार मैच जीतने में सफल रही और नौ मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। हालांकि, उसका अगला मुकाबला शुक्रवार 20 मई को राजस्थान रॉयल्स से होगा।

ये भी पढ़ें : Photos: वायरल हो रहा पाकिस्तानी क्रिकेटर का वेडिंग फोटोशूट, शादी के जोड़े में बैट थामे नजर आईं खूबसूरत खिलाड़ी

हाय गर्मी ! गर्मी को 10 गुना बढ़ा देगी इस खिलाड़ी की ये शर्टलेस तस्वीर, बाप तो बाप बेटा भी लग रहा धांसू

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों