IPL 2022 नीलामी में CSK सबसे पहले करेगी कप्तान धोनी को रिटेन, फ्रेंजाइजी के सूत्रों ने दी जानकारी

Published : Oct 17, 2021, 11:36 AM IST
IPL 2022 नीलामी में CSK सबसे पहले करेगी कप्तान धोनी को रिटेन, फ्रेंजाइजी के सूत्रों ने दी जानकारी

सार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी से पहले सीएसके (CSK) के अधिकारी ने बताया कि पहला रिटेंशन कार्ड एमएस धोनी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार आईपीएल में 2 नई टीमें शामिल होंगी।

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2021 (IPL 2021) के खत्म होने के साथ ही आईपीएल 2022 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इस बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी और सीएसके के फैंस को उस समय डबल खुशी हुई, जब कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि अभी उन्होंने सीएसके की विरासत छोड़ी नहीं है। जिससे फैंस को यह संकेत मिला कि वह आईपीएल 2022 में भी सीएसके का नेतृत्व करते नजर आएंगे। अब इसकी पुष्टि सीएसके मैनेजमेंट ने भी कर दी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आईपीएल 2022 में फ्रेंचाइजी नीलामी में पहला रिटेंशन कार्ड कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाए रखने के लिए इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि, रिटेंशन की संख्या के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन ईमानदारी से एमएस धोनी इस मामले में उनकी पहली चॉइस होंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी सबसे पहले रिटेंशन कार्ड में अपने कप्तान को टीम में शामिल करेगी।

इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है। दो नई टीमों के आने के साथ हमें तय करना होगा कि सीएसके के लिए क्या अच्छा होगा। यह टॉप तीन या चार में मेरे होने के बारे में नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कोर बनाने के बारे में है कि फ्रेंचाइजी को नुकसान ना हो। हमें यह देखना होगा कि अगले 10 सालों में कौन टीम के लिए बेहतरीन योगदान दे सकता है।

बता दें कि शुक्रवार को आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम चार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। ऐसे में टीम अपने तुरुप के इक्के को आईपीएल 2022 में सबसे पहले  रिटेन करना चाहती हैं।

ये भी पढे़ं- T20 वर्ल्डकप में धोनी के होने पर कोहली ने कही ये बड़ी बात, बताया क्यों जरूरी है माही की मेंटरशिप

ढीली-ढाली ड्रेस पहने क्या पूरे IPL में बेबी बंप छुपाती नजर आई धोनी की वाइफ, वायरल हो रही प्रेग्नेंसी की खबर

Video: CSK की जीत के बाद टीम ने यूं मनाया जश्न, MS धोनी से खिलाड़ियों को अपने हाथों से खिलाया केक

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 29May 2026: RR vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 73वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Vaibhav Suryavanshi IPL 2026: शतक से चूके, लेकिन इतिहास रच गए! वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया कमाल