IPL 2022 CSK vs LSG: पहली गेंद से ही माही मार रहा है...और फैंस खुशी से झूम रहे हैं...

Published : Mar 31, 2022, 10:10 PM ISTUpdated : Mar 31, 2022, 10:17 PM IST
IPL 2022 CSK vs LSG: पहली गेंद से ही माही मार रहा है...और फैंस खुशी से झूम रहे हैं...

सार

IPL 2022 CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए। 

IPL 2022 CSK vs LSG: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले चुके हों, लेकिन अब भी उनका क्रेज बरकरार है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेल रहे धोनी जब भी मैदान में उतरते हैं कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ उनकी छोटी सी पारी ने फिर से उन्हें चर्चा में ला दिया। 

धोनी ने छक्के से की शुरुआत और झूम उठे फैंस 

एलएसजी के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर अपनी पारी की शुरुआत की। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी आवेश खान को छक्का मारकर खाता खोला। छक्का मारते ही पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी की आवाज से गूंज उठा। फैंस खुशी से झूम उठे। इसकी अगली गेंद पर दोनी ने बैववर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका मारा। धोनी ने अपनी छोटी सी पारी में फैंस को रोमांचित कर दिया। उन्होंने 266 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का जमाया। इससे पूर्व धोनी ने पहले मैच में केकेआर के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी। 

यह भी पढे़ं: संन्यास के बाद भी जमकर कमाई कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड में देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

उथप्पा-शिवम की ताबड़तोड़ पारी 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर रॉबिन उथप्पा ने अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी तूफानी पारी में में उन्होंने 185 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदो में ही 50 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का जमाया। इसके अलावा शिवम दुबे ने मात्र 30 गेंदों में ही 49 रन जमा दिए। 163 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पारी में 5 चौके और 2 छक्के जमाए। 

इसके अलावा मोइन अली ने 22 गेंदों में 35 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके आलावा अंबाती रायुडू 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रवींद्र जडेजा 9 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रहे और 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। रवि बिश्नोई ने शानदार फील्डिंग का उदाहरण पेश करते हुए तेजी से उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। 

यह भी पढे़ं: 

IPL 2022 CSK vs LSG रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारियों से विशाल स्कोर पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स

Women's World Cup 2022: हार पर 'रार', खराब प्रदर्शन के बाद कोच समेत इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

'अब आगे बढ़ने...', पलाश संग शादी को लेकर स्मृति मंधाना ने तोड़ी चुप्पी, सामने आ गई असली सच्चाई
India vs South Africa 1st T20i: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला टी20i कब और कहां खेला जाएगा?