Women's World Cup 2022: हार पर 'रार', खराब प्रदर्शन के बाद कोच समेत इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

ICC Women's Cricket World Cup 2022: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। महिला विश्व कप का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच खेला जाएगा। 

manoj Sharma | Published : Mar 31, 2022 3:37 PM IST / Updated: Mar 31 2022, 09:08 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 (ICC Women's Cricket World Cup 2022) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। लचर प्रदर्शन के बाद अब महिला क्रिकेट में बड़ा पोस्टमार्टम किया जा सकता है। हेड कोच रमेश पोवार (Ramesh Powar) के अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। 

ताजा जानकारी के अनुसार बीसीसीई टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज बताया जा रहा है। खराब प्रदर्शन के बाद अब महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार टीम की सीनियर खिलाड़ियों मिताली राज (Mithali Raj) और झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को संन्यास के लिए कहा जा सकता है। विश्व कप खत्म होने के साथ ही हेड कोच रमेश पोवार का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसा तय माना जा रहा है कि उनका कार्यकाल किसी भी सूरत में नहीं बढ़ाया जाएगा। 

यह भी पढे़ं: ICC Women's Cricket World Cup 2022: Australia vs England के बीच होगी खिताब जंग, दोनों ने इतनी बार जीती ट्रॉफी

विश्व कप में 3 ही मुकाबले जीत पाई टीम इंडिया  

विश्व कप 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम से काफी आशा थी, लेकिन टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। विश्व कप में टीम ने कुल 7 मुकाबले खेले और उसमें से केवल 3 मैचों ही जीत नसीब हुई। 4 मैचों में टीम को बुरी तरह से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले मैच में टीम ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया तो लगा की इस बार भारत क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करेगी। हालांकि संतोषजनक बात ये रही कि भारत ने पाक के खिलाफ विश्व कप में अपने विजय अभियान को जारी रखा। 

विश्व कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफरनामा: 

पहला मैच- पाकिस्तान को 107 रन से हराया।
दूसरा मैच- न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया। 
तीसरा मैच- भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराया। 
चौथा मैच- इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया। 
पांचवां मैच- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया। 
छठा मैच- भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराया। 
सातवां मैच- साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया। 

यह भी पढे़ं: ICC Women's World Cup 2022: पुरुषों की तरह वनडे विश्व कप की चैंपियन है कंगारू टीम, 9वीं बार पहुंची फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल- 

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के दोनों फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। महिला विश्व कप का महामुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम महिला विश्व कप के फाइनल में 6 बार पहुंचने में कामयाब रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम रिकॉर्ड 9 बार फाइनल में जगह बना चुकी है।

कंगारू टीम महिला विश्व कप की सबसे सफल टीम है, वह 6 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं इंग्लैंड टीम भी उससे थोड़ी ही पीछे है, वह 4 बार खिताब जीत चुकी है। कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को हराया था। ऑस्ट्रेलिया तो इस विश्व कप में अब तक अजेय रही है। 

यह भी पढे़ं: 

संन्यास के बाद भी जमकर कमाई कर रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, झारखंड में देते हैं सबसे ज्यादा इनकम टैक्स

IPL 2022: अब दोगुनी होगी मुंबई इंडियंस की ताकत, टीम में लौट आया ये तूफानी बल्लेबाज

IPL 2022 RCB vs KKR: आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने हर्षल पटेल

Share this article
click me!